सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मनीष पांडे ने बड़ा इतिहास रच दिया। वे रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खास क्लब में शामिल हो गए है।
SRH vs KKR: मैदान पर उतरते ही मनीष पांडे ने रचा इतिहास, कोहली-रोहित के साथ खास क्लब में बनाई जगह
Table of Contents
SRH vs KKR, Manish Pandey scripted history: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे मैदान पर उतरे, उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो बेहद खास है। 36 वर्षीय पांडे ने इस मैच के साथ इतिहास रचते हुए खुद को आईपीएल के सबसे निरंतर खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर लिया।
लंबे समय से टीम से बाहर रहने और घरेलू क्रिकेट में भी मौके नहीं मिलने के बावजूद मनीष पांडे ने शानदार वापसी की है। केकेआर ने उन्हें इस सीजन की नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन शुरुआती मैचों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी।
SRH vs KKR: विराट-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए मनीष पांडे
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही मनीष पांडे आईपीएल इतिहास के उस खास क्लब में शामिल हो गए, जिसमें अब तक सिर्फ दो ही नाम थे विराट कोहली और रोहित शर्मा। मनीष अब तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल के सभी 19 सीजन में कम से कम एक मैच खेला है। यह उपलब्धि उनकी फिटनेस, निरंतरता और लंबे करियर की गवाही देती है।
मनीष पांडे - विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद सभी 19 आईपीएल सीजन में खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए. pic.twitter.com/S1u6XPGWvJ
— Raushan Raj Rajput (@RaushanRRajput) May 3, 2026
SRH vs KKR: कप्तान रहाणे ने अनुभव पर जताया भरोसा
इस अहम मुकाबले (SRH vs KKR) में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने युवा खिलाड़ियों की जगह मनीष पांडे के अनुभव को प्राथमिकता दी। रमनदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किए गए पांडे ने अपने चयन को सही ठहराया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले आईपीएल सीजन के बाद से मनीष ने कोई बड़ा प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला था और कर्नाटक की टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी।

SRH vs KKR: कैसा रहा है करियर?
मनीष पांडे का आईपीएल सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए मिली। इसी सीजन में उन्होंने आईपीएल का पहला भारतीय शतक लगाया था, जो आज भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है। इसके बाद वह पुणे वारियर्स इंडिया और फिर केकेआर का हिस्सा बने, जहां 2014 में टीम को खिताब दिलाने में उनकी भूमिका अहम रही।
CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?