2 May, 2026
BY: ShubhamvadaCSK vs MI Head-to-Head Record
CSK vs MI: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
ये मुकाबला सीएसके के घर चेपॉक स्टेडियम में 2 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की हालत लगभग एक सी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है।
तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अभी तक इस सीजन में केवल दो ही मुकाबले में जीत हासिल कर पाई है। 4 अंक के साथ MI 9वें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के इस महामुकाबले में फैंस को रोहित-धोनी की वापसी का इंतजार होगा।
इस महामुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं कि किसका पलड़ा भारी है?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं।
जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 21 मैच में जीत हासिल की है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैचों में। इस रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।
Thanks For Reading!