Karthik Sharma: सीएसके को जीत दिलाने के बाद कार्तिक शर्मा ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन? युवा क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

Karthik Sharma ने मैच फिनिश करने के बाद स्पेशल सेलिब्रेशन किया। उन्होंने बल्ले को गन की तरह दिखाया। मैच के बाद कार्तिक शर्मा ने बताया कि आखिर उन्होंने गन सेलिब्रेशन क्यों किया?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 03 May 2026, 04:37 PM
iconUpdated: 03 May 2026, 04:44 PM

Karthik Sharma: आईपीएल 2026 में शनिवार, 2 मई को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एल-क्लासिको मुकाबला खेला गया। जिसमें सीएसके ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 159 रन टांगे जिसे चेन्नई सुपर किंग्स मे 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस मुकाबले में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शानदार पारी खेली। एक ओर जहां गायकवाड़ ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली तो दूसरी छोर पर बतौर इम्पैक्ट प्लेयर सीएसके लिए पहला मैच खेलने उतरे कार्तिक शर्मा ने भी 40 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया।

Karthik Sharma का स्पेशल सेलिब्रेशन

कार्तिक शर्मा ने मैच फिनिश करने के बाद स्पेशल सेलिब्रेशन किया। उन्होंने बल्ले को गन की तरह दिखाया। महेंद्र सिंह धोनी भी ऐसा सेलिब्रेशन कर चुके हैं। धोनी ने 183 रनों की पारी खेलने के बाद श्रीलंका के खिलाफ 2005 में गन सेलिब्रेशन किया था। कार्तिक ने भी वैसा ही किया।

Karthik Sharma and MS Dhoni Gun Celebration
Karthik Sharma and MS Dhoni Gun Celebration

Karthik Sharma ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन?

कार्तिक शर्मा ने मैच के बाद अपने सेलिब्रेशन पर कहा, 'यह मेरा पहला आईपीएल अर्धशतक है। मैंने पहले से ही सोच रखा था कि अगर आज मैं रन बनाऊंगा, तो इसी तरह जश्न मनाऊंगा। मैं बस यही सोच रहा था कि मुझे आखिर तक क्रीज पर टिके रहना है और टीम के लिए मैच खत्म करना है। रुतु भैया ने मुझसे बस इतना कहा कि मैं वैसा ही खेलूं जैसा खेलना मुझे आता है।'

Karthik Sharma का पहला मुकाबला

राजस्थान के कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं। 20 साल के कार्तिक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन की वजह से उन्हें कीपिंग करने का मौका नहीं मिल रहा है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के उतरे कार्तिक ने 40 गेदों का सामना किया। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के मारे। चेपॉक की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। रुतुराज के साथ कार्तिक ने 98 रनों की नाबाद साझेदारी बनाई।

Read More: 'पूरा सीजन ही हमारे लिए...', सीएसके से हार के बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान हुए ट्रोल, हार्दिक पांड्या हुए इमोशनल!

KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर और एसआरएच की प्लेइंग XI बदली

CSK vs MI: गायकवाड़, कंबोज और कार्तिक के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात, दूसरी बार थमाई हार