KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर और एसआरएच की प्लेइंग XI बदली
KKR vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद में कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बाद से टीम एक के बाद एक जीत की सीढ़ी चढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स के तेवर पिछले कुछ मुकाबलों से बदले नजर आ रहे हैं। केकेआर की टीम आखिरी समय में गेम पलट देने में माहिर है।
KKR vs SRH की प्लेइंग XI बदली
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस हारकर टीम में दो बदलाव किए। फिन एलेन की टिम साइफर्ट की जगह वापसी हुई है और रनमदीप सिंह की जगह मनीष पांडेय को सीजन का पहला गेम खेलने का मौका मिल रहा है।
View this post on Instagram
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम की प्लेइंग XI में दो बदलाव किए। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में नीतीश रेड्डी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह स्मरण रविचंद्रन को मौका दिया गया है और दूसरा बदलाव हर्षल पटेल को जगह देकर किया गया है।

KKR vs SRH: सनराइजर्स और कोलकाता की प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?