Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस की हार के बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। सीएसके से मिली हार के बाद से हार्दिक पांड्या पूरी तरह से टूटे नजर आए।
'पूरा सीजन ही हमारे लिए...', सीएसके से हार के बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान हुए ट्रोल, हार्दिक पांड्या हुए इमोशनल!
Table of Contents
MI vs CSK, Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में शनिवार, 2 मई को मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट से करारी मात झेलनी पड़ी। ये मुंबई इंडियंस की इस सीजन की 7वीं हार रही। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की जाने की संभावनाओं पर भी पानी फिर गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस को दूसरी बार हराया। पहले मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ की सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से बड़ी मात दी थी तो वहीं दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से चित्त किया। मुंबई इंडियंस की हार के बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। सीएसके से मिली हार के बाद से हार्दिक पांड्या पूरी तरह से टूटे नजर आए।
इमोशनल हुए Hardik Pandya
मुंबई इंडियंस की हार के बाद प्रेजेंटर ने जब उनसे कहा कि, आज आपका दिन अच्छा नहीं रहा? तो हार्दिक पांड्या बेहद इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पूरा सीजन ही हमारे लिए अच्छा नहीं रहा।" उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तारीफ करते हुए कहा, "सीएसके ने बेहतर क्रिकेट खेला। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, सब अच्छा था।"
Ravi Shastri - not your day, Hardik?!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 2, 2026
Hardik Pandya - Not the season, I feel. They played better, bowled, fielded and batted better. pic.twitter.com/ZnV02GHlKI
क्या बोले Hardik Pandya?
मुंबई जैसी दमदार टीम 20 ओवर में चेपॉक की पिच पर सिर्फ 159 रन बना सकी। इसे लेकर हार्दिक (Hardik Pandya) ने कहा, "पारी की शुरुआत में शॉट खेलना आसान नहीं होता। बात सोच-समझकर पारी खेलने की थी, जो CSK ने अच्छे से किया। बल्लेबाज गेंद पर हावी नहीं हो पाए, उनकी गेंदबाजी बेहतर थी। उन्हें आउट करने के लिए हमें तेज गेंदें फेंकनी पड़तीं। हमने अपने गेंदबाजी विकल्पों को आजमाया, उन्होंने समझदारी से क्रिकेट खेला और बेहतर साबित हुए।"
मुंबई इंडियंस के लिए बुरा सपना
पांच बार की आईपीएल चैंपियन रही मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन बहुत ही खराब गुजर रहा है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई अपने 9 मैचों में से 7वीं बार हार का सामना किया है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई के सिर्फ 4 अंक हैं और वह 9वें स्थान पर है।
मुंबई को 7वीं हार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली। वहीं चेन्नई की टीम अब तक 9 में से 4 मैच जीत चुकी है। उसके पास 8 अंक हो चुके हैं। अंक तालिका में नंबर 6 पर मौजूद चेन्नई को टॉप 4 में जाने के लिए अभी बचे हुए 5 में से 4 मैच जीतना जरूरी है।
Read More: KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर और एसआरएच की प्लेइंग XI बदली
CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?