IPL 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर पर लगी भारी बोली, 5 गुना कीमत देकर इस टीम ने किया स्क्वाड में शामिल

आईपीएल 2026 में मौका न मिलने के बीच अर्जुन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग में बड़ी कीमत पर खरीदा गया। एआरसीएस अंधेरी ने उन्हें बेस प्राइस से 5 गुना ज्यादा रकम देकर टीम में शामिल किया।

iconPublished: 02 May 2026, 11:07 PM
iconUpdated: 02 May 2026, 11:43 PM

आईपीएल 2026 में अब तक मैदान पर मौका नहीं मिलने के बावजूद अर्जुन तेंदुलकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें इस सीजन में अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी है, लेकिन इसी बीच उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

आईपीएल के बीच ही अर्जुन तेंदुलकर को एक नई टीम मिल गई है, जिसके लिए वह जल्द ही खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई क्रिकेट सर्किट की टी20 मुंबई लीग में उन्हें बड़ी कीमत पर खरीदा गया है, जिसने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

5 गुना कीमत में Arjun Tendulkar की एंट्री

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी20 मुंबई लीग के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर जमकर बोली लगी। एआरसीएस अंधेरी टीम ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा, जो उनके बेस प्राइस 2 लाख रुपये से करीब 5 गुना ज्यादा है।

टीम ने इन खिलाड़ियों पर भी लगाया दांव

एआरसीएस अंधेरी ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के अलावा युवा बल्लेबाज मुशीर खान को 11 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं प्रसाद पवार के लिए फ्रेंचाइजी ने 11.50 लाख रुपये खर्च किए। इसके अलावा टीम ने पहले ही भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को 20 लाख रुपये में रिटेन कर लिया था, जिससे उनकी टीम और भी मजबूत नजर आ रही है।

Image

Arjun Tendulkar के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सफर

अर्जुन तेंदुलकर के लिए पिछले कुछ महीने मिश्रित रहे हैं। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि आईपीएल 2026 में अभी तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में टी20 मुंबई लीग उनके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है, जहां वह अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकते हैं।

Read More: CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा

'किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं...' वेपिंग विवाद के बाद मिली हार के बाद RR कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, किसपर निकाली भड़ास?