आईपीएल में केएल राहुल के नाम हुआ बड़ा कारनामा, इस मामले में बने भारत के सबसे सफल ओपनर

राजस्थान के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए केएल राहुल ने आईपीएल में बतौर ओपनर 200 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं और अब 5000 रनों के बड़े रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच चुके हैं।

iconPublished: 02 May 2026, 08:41 PM
iconUpdated: 02 May 2026, 08:51 PM

KL Rahul smashed big record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हर मुकाबले में उनका बल्ला टीम के लिए रन उगल रहा है और मुश्किल परिस्थितियों में भी वह टीम को संभालते दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जब दिल्ली कैपिटल्स 226 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तब केएल राहुल ने 40 गेंदों में 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए, जिसके दम पर उन्होंने न सिर्फ टीम को मजबूती दी बल्कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।

आईपीएल में KL Rahul का बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस पारी के दौरान केएल राहुल (KL Rahul) ने 5 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में बतौर ओपनर 200 छक्कों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। राहुल अब आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इतना ही नहीं, राहुल आईपीएल के इतिहास में कुल मिलाकर यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Image

इस लिस्ट में विराट कोहली भी पीछे

अगर बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस सूची में अब केएल राहुल (KL Rahul) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट कोहली इस मामले में उनसे पीछे हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 192 छक्के लगाए हैं। सबसे ज्यादा छक्कों की सूची में क्रिस गेल 326 छक्कों के साथ पहले, डेविड वॉर्नर 210 छक्कों के साथ दूसरे और केएल राहुल 203 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं फाफ डु प्लेसिस 159 छक्कों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

KL Rahul became the first Indian batter to score 150 in the IPL, Delhi Capitals vs Punjab Kings, IPL 2026, Delhi, April 25, 2026

आंकड़ों में भी शानदार है राहुल का प्रदर्शन

केएल राहुल (KL Rahul) ने अभी तक आईपीएल में बतौर ओपनर 112 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.01 के शानदार औसत से 4851 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 39 अर्धशतक निकले हैं, जो उनके निरंतर प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

Read More: CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा

'किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं...' वेपिंग विवाद के बाद मिली हार के बाद RR कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, किसपर निकाली भड़ास?