‘पहली बार 15 साल के बच्चे से डरा हूं…’ वैभव सूर्यवंशी के खौफ में आया गेंदबाज, दे डाला बड़ा बयान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का खौफ ऐसा रहा कि काइल जेमिसन ने भी दबाव महसूस करने की बात कबूल की, उनका बयान अभी काफी वायरल हो रहा है।

iconPublished: 02 May 2026, 05:23 PM
iconUpdated: 02 May 2026, 05:32 PM

IPL 2026, Fear of Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग के 43वें मुकाबले में जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम एक खास वजह से चर्चा में रहा 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी। इतनी कम उम्र में जिस तरह का दबाव और उम्मीदें उनके आसपास बनी हुई हैं, उसने इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया था। फैंस को उम्मीद थी कि यह युवा बल्लेबाज एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाएगा।

हालांकि, क्रिकेट की यही अनिश्चितता है कि हर दिन आपका नहीं होता। सूर्यवंशी इस मैच में बड़ी पारी खेलने से चूक गए और सिर्फ 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने उन्हें शानदार अंदर आती गेंद पर बोल्ड कर दिया, जिसने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया।

IPL 2026: मुझे नहीं लगता मैं पहले कभी 15 साल के बच्चे से इतना डरा हूं

मैच के बाद काइल जेमिसन का बयान चर्चा का केंद्र बन गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी किसी 15 साल के खिलाड़ी से इतना दबाव महसूस नहीं किया। जेमिसन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं पहले कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डरा हूं। लेकिन हमने मैच से पहले उसके खिलाफ खास योजना बनाई थी और अच्छा लगा कि वह काम आई। यह मुकाबले का अहम पल था।”

IPL 2026: शुरुआती झटकों ने बदला मैच का रुख

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी रणनीति पूरी तरह सफल रही। पावरप्ले में ही राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष क्रम को दबाव में ला दिया गया। सूर्यवंशी का विकेट इस रणनीति का सबसे बड़ा हिस्सा था, जिसने विपक्षी टीम की लय बिगाड़ दी।

IMG 1351

IPL 2026: अब नजरें अंक तालिका पर

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में अहम छलांग लगाई है। टीम अब छठे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। दिल्ली ने यह मुकाबला 7 विकेट से एकतरफा अंदाज में जीता था। इस जीत से फैंस को उम्मीद जगी गई की वे अभी भी इस सीजन में वापसी कर सकते है।

Read More: CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा

'किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं...' वेपिंग विवाद के बाद मिली हार के बाद RR कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, किसपर निकाली भड़ास?