Women’s T20 WC 2026 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को हरमनप्रीत की सेना में मिली जगह

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। आइए देखते है स्क्वाड में किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका।

iconPublished: 02 May 2026, 06:31 PM
iconUpdated: 02 May 2026, 06:40 PM

Women's T20 WC 2026 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया है। एक बार फिर टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा।

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतरने वाली है, क्योंकि कुछ ही महीने पहले भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। उस ऐतिहासिक जीत की झलक इस स्क्वाड में भी देखने को मिलती है, जहां 11 खिलाड़ी उसी विजेता टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में फैंस को इस बार टी20 प्रारूप में भी ट्रॉफी की उम्मीद होगी।

T20 WC 2026: चोट ने बिगाड़ी संतुलन, फिर भी मजबूत दिख रही टीम

हालांकि टीम चयन के बीच भारत को बड़ा झटका भी लगा है। तेज गेंदबाज काश्वी गौतम और ऑलराउंडर अमनजोत कौर चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और नंदिनी शर्मा जैसे विकल्प टीम को मजबूती देते हैं। खास बात यह है कि नंदिनी शर्मा का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा, जिससे उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

T20 WC 2026: बल्लेबाजी में दम, मध्यक्रम पर बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। वहीं मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टीम के संतुलन की धुरी होंगी, जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया संभालेंगी।

T20 WC 2026: ग्रुप ए में कड़ी चुनौती, पाकिस्तान से पहला मुकाबला

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है। भारत को समूह ए में रखा गया है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से करेगी।

Deepti Sharma had a ball in the middle overs, South Africa vs India, 5th women's T20I, Johannesburg, April 27, 2026

T20 WC 2026: भारत का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

Read More: CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा

'किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं...' वेपिंग विवाद के बाद मिली हार के बाद RR कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, किसपर निकाली भड़ास?