'किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं...' वेपिंग विवाद के बाद मिली हार के बाद RR कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, किसपर निकाली भड़ास?

Rajasthan Royals Captain Riyan Parag: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद रियान पराग ने यह साफ कर दिया कि बाहर से होने वाली आलोचनाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 02 May 2026, 01:16 PM
iconUpdated: 02 May 2026, 01:25 PM

Rajasthan Royals Captain Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 90 रनों की शानदार पारी खेली थी, इससे पहले इस सीजन में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। हालांकि, रियान अपने शतक से चूक गए और उनकी टीम भी मैच हार गई।

इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते देखे गए थे। इसकी वजह से बीसीसीआई ने उनपर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया। इसके सात ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दे दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद रियान पराग ने यह साफ कर दिया कि बाहर से होने वाली आलोचनाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

क्या बोले Riyan Parag?

मैच के बाद पराग ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी आलोचक या इस बारे में बात करने वाले किसी भी व्यक्ति को जवाब देने की जरूरत है। लेकिन, आखिरकार मेरा काम टीम के लिए दो पॉइंट हासिल करना है। इसलिए, अगर हम मैच हार जाते हैं, तो मेरे स्कोर या मेरी पारी का कोई मतलब नहीं रह जाता।'

Riyan Parag
Riyan Parag

Riyan Parag के बल्ले से निकले 90 रन

रियान पराग ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। शुरुआती दो ओवर में ही मिचेल स्टार्क और काइल जेमीसन ने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। 12 रन पर दो दो विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने उतरे रियान पराग ने 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने 50 गेंदों पर 8 चौकों के अलावा 5 छक्के भी मारे।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला

इस सीजन अभी तक राजस्थान के कप्तान का बल्ला शांत था। शुरुआती 9 मैचों में उन्होंने सिर्फ 117 रन बनाए थे। लेकिन दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 90 रन बनाकर अपनी टीम को 225 रनों तक पहुंचा दिया। हालांकि केएल राहुल और पाथुम निसांका की विस्फोटक बैटिंग से दिल्ली ने 5 गेंद रहते मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

Read More: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एग्रेसिव सेंडऑफ देना काइल जेमीसन को महंगा, BCCI ने दी कड़ी सजा

RR vs DC: स्टार्क की वापसी और केएल राहुल के अर्द्धशतक ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से हारी

वेपिंग विवाद के बीच रियान पराग के बल्ले से निकली धमाकेदार पारी, मुश्किल वक्त में राजस्थान रॉयल्स के लिए बने 'संकटमोचन'