Virat Kohli and Ishant Sharma VIDEO: आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार के विकेट पर जमकर बवाल मचा था। विराट कोहली भी अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे और वो आरसीबी के डगआउट के बाद अंपायर से बहस कर रहे थे। इतनी देर में उनके बचपन के दोस्त इशांत शर्मा उनके पास आते हैं और कुछ समझाते हैं। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
रजत पाटीदार के विवादित कैच पर भड़के विराट कोहली, अंपायर से कर रहे थे बहस; तभी दोस्त इशांत शर्मा ने जो किया, VIDEO हुआ वायरल
Table of Contents
Virat Kohli and Ishant Sharma VIDEO: IPL 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली को कई बार एग्रेसिव तो कई बार गुस्से में भी देखा गया।
ऐसा ही एक मोंमेट था जब आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार के विकेट पर जमकर बवाल मचा था। विराट कोहली भी अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे और वो आरसीबी के डगआउट के बाद अंपायर से बहस कर रहे थे। इतनी देर में उनके बचपन के दोस्त इशांत शर्मा उनके पास आते हैं और कुछ समझाते हैं। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
क्यों भड़के Virat Kohli?
जेसन होल्डन ने पाटीदार का कैच लपका था लेकिन कैच ऐसा था जिसे देखकर लग रहा था कि गेंद जमीन को छू गई है जिसे देखकर कोहली भड़क गए थे और अंपायर से इसको लेकर बात करते दिखे थे। हालांकि, थर्ड अंपायर ने कैच को क्लीन माना था और पाटीदार को आउट के दिया था।
🚨Virat Kohli and Andy flower's fight with Umpires 🚨
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) April 30, 2026
- Rajat Patidar OUT on a controversial low catch by Jason Holder.
- Virat Kohli & Andy Flower LOSING it at the umpire Krunal Pandya ready to explode
- Out or Not Out ??
pic.twitter.com/zQCmzdGzoX
Virat Kohli को समझाते दिखे इशांत शर्मा
वहीं, दूसरी ओर जब कोहली और अंपायर के बीच कैच को लेकर बातचीचल हुई तो उस घटना के बाद कोहली के बचपन के दोस्त इशांत शर्मा, जो इस आईपीएल में गुजरात की टीम का हिस्सा हैं। वो उनके पास गए और उन्हें कैच को लेकर समझाते हुए नजर आए, सोशल मीडिया पर दोनों बचपन के दोस्त का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

The way Ishant Sharma was talking to Virat Kohli after Virat got angry over Rajat Patidar’s controversial catch — Ishant came in and was seen trying to calm him down. ❤
— Sonu (@Cricket_live247) May 1, 2026
After that, the two were also seen having some fun together.
Ishant Sharma with his childhood friend… pic.twitter.com/vbb1lZRWDW
कोहली और इशांत का वीडियो वायरल
इशांत शर्मा के समझाने के बाद विराट कोहली कुछ शांत नजर आए और कुछ समय बाद वो अपने दोस्त के साथ मस्ती-मजाक भी करते दिखे। जिसे देखकर फैंस का दिल खुशी से झूम उठा। मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से पटखनी दी थी।
4,4,0,6,4,6... शुभमन गिल ने जोश हेजलवुड को कूटा, एक ओवर में 24 रन ठोक निकाल डाली सारी हेकड़ी