शुभमन गिल को रास नहीं आया विराट कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन? जीत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल!

Shubman Gill and Virat Kohli: आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसने सोशल मीडिया पर जमकर हलचल मचाई हुई है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 01 May 2026, 03:54 PM
iconUpdated: 01 May 2026, 11:34 PM

Shubman Gill and Virat Kohli: क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने एग्रेसिब सेलिब्रेशन के लिए भी जाने जाते हैं। मैदान के बाहर विराट का विरोधी से चाहे कितनी दोस्ती हो पर जब मैदान पर आमने-सामने होते हैं तो किंग कोहली सामने वाले पर कोई रहम नहीं दिखाते।

कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार, 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में देखने को मिला। शुभमन गिल (Shubman Gill) का कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली काफी एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आए। हालांकि, मुकाबले में आरसीबी को गुजरात ने 4 विकेट से रौंदकर जीत हासिल की।

Shubman Gill के पोस्ट ने मचाया तहलका

आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसने सोशल मीडिया पर जमकर हलचल मचाई हुई है। गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच के बाद 5 फोटो पोस्ट किए। इसमें एक फोटो विराट कोहली की है, जिसमें वह गुस्से से गिल की तरफ देख रहे हैं।

Shubman Gill ने क्या लिखा?

आरसीबी की टीम का ऑफिशियल मोटो प्ले बोल्ड है। शुभमन गिल ने अपने कैप्शन में इसका इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि उन्होंने आरसीबी को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा- प्ले होल्ड जेसन होल्डर। आज रात टीम का बोल्ड प्रदर्शन।

Shubman Gill and Virat Kohli
Shubman Gill and Virat Kohli

विराट कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन

अहमदाबाद में खेले गए इस मैच के दौरान शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच मजाकिया नोक-झोंक भी देखने को मिली। विराट कोहली ने शुभमन गिल का कैच लिया। इसके बाद पहले उन्होंने गिल को अपने अंदाज में घूरा और आक्रामक जश्न मनाया। इससे पहले जब गिल बैटिंग कर रहे थे तो विराट ने उन्हें उकसाने की कोशिश की।

गिल-कोहली का दोस्ताना

दूसरे ओवर के बाद विराट गिल के पास आकर लगाकर कुछ बोल रहे थे। इस दौरान गिल के चेहरे पर हंसी थी। गिल जब डग आउट में थे तब भी विराट और उनके बीच इशारे हो रहे थे। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने एक दूसरे को गले लगाया। गिल टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम के कप्तान हैं। विराट कोहली क्रिकेट के किंग हैं तो गिल को प्रिंस का दर्जा फैंस दे चुके हैं।

Read More: GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर अहमदाबाद में दर्ज की शानदार जीत

4,4,0,6,4,6... शुभमन गिल ने जोश हेजलवुड को कूटा, एक ओवर में 24 रन ठोक निकाल डाली सारी हेकड़ी

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 350 टी20 विकेट पूरे कर जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा; बनाया नया रिकॉर्ड