कौन हैं नंदिनी शर्मा? इंटरनेशनल डेब्यू से पहले ही टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में एंट्री, WPL में रचा था इतिहास

Nandani Sharma ने बिना इंटरनेशनल डेब्यू के ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में जगह बनाकर सभी को चौंका दिया। WPL में शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक के दम पर उन्होंने सीधे विश्व कप का टिकट हासिल किया।

iconPublished: 02 May 2026, 09:57 PM
iconUpdated: 02 May 2026, 10:15 PM

पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें टी20 खिताब पर टिक गई हैं। जून 2026 में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में चुनी गई टीम में ज्यादातर नाम उम्मीद के मुताबिक हैं, लेकिन एक चयन ने सभी को चौंका दिया है।

यह नाम है 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का, जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया है। चयन बैठक के बाद जैसे ही 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान हुआ, नंदिनी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। बिना किसी अंतरराष्ट्रीय अनुभव के सीधे वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलना अपने आप में बड़ी बात है।

WPL और घरेलू क्रिकेट में Nandani Sharma का दमदार प्रदर्शन

उन्होंने (Nandani Sharma) घरेलू क्रिकेट और विमेंस प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने WPL 2026 में शानदार गेंदबाजी की।इस सीजन में नंदिनी ने एक ही मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने उसी मुकाबले में 5 विकेट लेकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

सीजन में सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल

नंदिनी शर्मा (Nandani Sharma) का प्रदर्शन पूरे सीजन में लगातार शानदार रहा। उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए और वह इस सीजन की सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहीं। किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक सीजन में इतना प्रभावशाली प्रदर्शन कम ही देखने को मिला है।

Nandani Sharma is delighted after dismissing Ashleigh Gardner for a first-ball duck, Gujarat Giants vs Delhi Capitals, WPL, Vadodara, February 3, 2026

भारत का स्क्वॉड

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फूलमाली, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), Nandani Sharma, राधा यादव

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), Nandani Sharma, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा

Read More: CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा

'किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं...' वेपिंग विवाद के बाद मिली हार के बाद RR कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, किसपर निकाली भड़ास?