MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के मैच वाले दिन एमएस धोनी मैदान पर दिखाई नहीं देते हैं जबकि मैच से एक दिन पहले के प्रैक्टिस सेशन तक धोनी दूसरे खिलाड़ियों के साथ सुपर एक्टिव दिखते हैं। अब इसके पीछे की वजह के बारे में सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी ने खुलासा कर दिया है।
MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा
Table of Contents
MS Dhoni: आईपीएल 2026 में शनिवार, 2 मई को एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। एक ओर मुंबई इंडियंस के फैंस इस मुकाबले से रोहित शर्मा की वापसी की उम्मीद लगाए रखे हैं तो वहीं दूसरी ओर चेन्नई के फैंस अपने थाला की वापसी के लिए पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के मैच वाले दिन एमएस धोनी मैदान पर दिखाई नहीं देते हैं जबकि मैच से एक दिन पहले के प्रैक्टिस सेशन तक धोनी दूसरे खिलाड़ियों के साथ सुपर एक्टिव दिखते हैं। अब इसके पीछे की वजह के बारे में सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी ने खुलासा कर दिया है।
स्टेडियम क्यों नहीं आते MS Dhoni?
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइकल हसी ने एमएस धोनी के बारे में बड़ी बात कही है। हसी का कहना है कि धोनी हमेशा टीम के हित को प्राथमिकता देते हैं और इसलिए मैच के दिनों पर मैदान पर नहीं आते, ताकि उनकी मौजूदगी टीम के लिए डिस्ट्रैक्शन न बने। मैचों के दौरान वे घर से मैच देखते हैं, लेकिन ट्रेनिंग सेशन्स में जरूर शामिल होते हैं।

क्या बोले कोच माइक हसी?
हसी ने बताया कि धोनी खुद इस फैसले के पक्ष में हैं क्योंकि स्टेडियम में उनकी मौजूदगी से कैमरे और फैंस उन्हें घेर लेते हैं, जिससे बाकी खिलाड़ियों पर दबाव पड़ सकता है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले हसी ने कहा,
‘धोनी बहुत टीम ओरिएंटेड खिलाड़ी हैं। वह हमेशा टीम का सबसे अच्छा हित चाहते हैं। उन्हें चिंता थी कि अगर वह मैच में आएंगे तो बहुत ज्यादा ध्यान उन पर रहेगा। फैंस उनका स्वागत करेंगे और चीयर करेंगे। वह चाहते हैं कि टीम बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के अपना काम करे। हसी ने यह भी बताया कि वह खुद ड्रेसिंग रूम में धोनी को चाहते हैं क्योंकि धोनी अनुभव और आत्मविश्वास देते हैं लेकिन आखिरी फैसला धोनी का था।'
CSK's batting coach Michael Hussey has issued an update on MS Dhoni's fitness 🗣️#CSKvsMI #IPL2026 pic.twitter.com/SENneigjhe
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 1, 2026
कब होगी MS Dhoni की वापसी?
धोनी की वापसी को लेकर हसी ने बड़ा अपडेट दिया। सीएसके कोच ने बताया कि धोनी की फिटनेस अच्छी हो रही है, खासकर रनिंग और काव की स्थिति में सुधार हो रहा है। हो सकता है कि वे जल्द ही टीम में वापस आएं, शायद अगले मैच में यानी धोनी आने वाले मुकाबलों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं और टीम को उनकी काफी जरूरत भी है। सीएसके फिलहाल 8 मैचों में 3 जीत के साथ 7वें नंबर पर हैं। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी मैचों में दमदार वापसी करनी होगी।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एग्रेसिव सेंडऑफ देना काइल जेमीसन को महंगा, BCCI ने दी कड़ी सजा