RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में हुई मिचेल स्टार्क की वापसी?
Table of Contents
RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मुकाबला आरआर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां एक ओर राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स 7वें स्थान पर मौजूद है।
RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स में हुई स्टार्क की वापसी?
दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। डीसी के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की इस मुकाबले से टीम में वापसी हो रही है। स्टार्क आईपीएल 2026 से पहले चोट से परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने अभी तक आईपीएल में एक भी मुकाबला नहीं खेला है।
View this post on Instagram
मिचेल स्टार्क के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम में पथुम निसांका और आशुतोष शर्मा की वापसी हुई है। डेविड मिलर राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं है।
RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स में भी हुआ बदलाव
राजस्थान रॉयल्स की टीम में रवि बिश्नोई की वापसी हुई है और शुभम दुबे को भी खेलने का मौका दिया गया है।
RR vs DC: राजस्थान-दिल्ली की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवीद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा