LSG के खिलाफ मैच में अंगकृष रघुवंशी के विवादित आउट पर MCC का आया बड़ा बयान, अंपायर के फैसले को बताया सही

LSG के खिलाफ मैच में अंगकृष रघुवंशी के ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट पर MCC ने अंपायर के फैसले को सही ठहराते हुए नियमों के तहत इसे जायज़ बताया।

iconPublished: 30 Apr 2026, 09:34 PM
iconUpdated: 30 Apr 2026, 09:45 PM

IPL 2026, MCC statement on Angkrish Raghuvanshi wicket: आईपीएल 2026 के एक मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी के विवादित आउट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस मैच में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत दिए गए फैसले पर फैंस और विशेषज्ञों के बीच लंबी बहस छिड़ गई थी।

मैच खत्म होने के बाद भी यह मामला थमा नहीं और हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर थर्ड अंपायर का फैसला सही था या नहीं। अब इस पूरे विवाद पर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और बड़ा बयान दिया है।

IPL 2026: एमसीसी ने अंपायर के फैसले को बताया सही

एमसीसी ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया कि अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट देना पूरी तरह सही फैसला था। क्लब ने नियम 37.1.1 का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग टीम को बाधित करता है, तो उसे आउट दिया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026 04 30 At 9 40 52 PM

एमसीसी के अनुसार, रघुवंशी ने पहले ऑफ साइड की ओर दौड़ लगाई और फिर अचानक दिशा बदलते हुए पिच के बीच से लेग साइड की ओर लौटे, जिससे वह गेंद और विकेट के बीच आ गए। इसे एक जानबूझकर किया गया कदम माना गया, जो नियमों के खिलाफ है।

IPL 2026: गलती कहां हुई, एमसीसी ने किया साफ

एमसीसी ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि यदि रघुवंशी अपनी मूल दिशा में ही रहते और साइड नहीं बदलते, तो शायद उन्हें आउट नहीं दिया जाता। यानी असली गलती पिच को इस तरह पार करना और अपनी लाइन बदलना था, जिसने पूरे मामले को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ की श्रेणी में ला दिया।

IPL 2026: कैसे हुआ पूरा विवाद

दरअसल, मैच के दौरान पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने सिंगल लेने की कोशिश की थी, लेकिन नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें मना कर दिया। वापस लौटते समय रघुवंशी ने यू-टर्न लेते हुए अपनी दिशा बदल दी और उसी दौरान फील्डर का थ्रो उन्हें लग गया। इसके बाद लखनऊ टीम ने जोरदार अपील की और मामला तीसरे अंपायर के पास गया, जहां उन्हें आउट करार दिया गया।

Image

IPL 2026: सुपर ओवर में खत्म हुआ रोमांचक मुकाबला

यह मुकाबला वैसे भी बेहद रोमांचक रहा, जो अंत में सुपर ओवर तक पहुंचा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। हालांकि, इस जीत से ज्यादा चर्चा रघुवंशी के आउट और एमसीसी के बयान की हो रही है, जिसने अब इस विवाद पर लगभग विराम लगा दिया है।

Read More: Jasprit Bumrah की वजह से हारी मुंबई इंडियंस? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डाला सबसे महंगा स्पेल

IPL 2026: सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, मुंबई इंडियंस के लिए बनते जा रहे सबसे कमजोर कड़ी!

MI vs SRH: वानखेड़े में ढहा मुंबई इंडियंस का किला, झेली लगातार चौथी हार; सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से दी करारी मात