GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों ने नहीं बदली प्लेइंग XI

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 30 Apr 2026, 07:10 PM
iconUpdated: 30 Apr 2026, 07:21 PM

GT vs RCB: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। जहां गजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए अपने प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया। गुजरात टाइटंस की तरह आरसीबी की प्लेइंग XI में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

GT vs RCB: पॉइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल पर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम 12 अंक और +1.919 रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है तो वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 8 अंक और -0.475 रनरेट के साथ पांचवें स्थान पर है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

GT vs RCB: पिछले मुकाबले का हाल

आईपीएल 2026 में आज दूसरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर है। 24 अप्रैल को हुए पहले एनकाउंटर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आरसीबी ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने।

GT vs RCB: आरसीबी और गुजरात की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेटेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

Read More: Rohit Sharma Birthday: फीमेल फैन ने रोहित शर्मा का पैर छूने की करी कोशिश, फिर हिटमैन ने जो किया; VIDEO देख बढ़ जाएगी इज्जत

IPL 2026: हार्दिक पंड्या ने शार्दुल ठाकुर के साथ किया अन्याय? इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आने पर भी नहीं मिला मौका

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक्शन में लौटेंगे विराट कोहली के जोड़ीदार फिल सॉल्ट? नेट्स से आया ताजा अपडेट