आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने कगिसो रबाडा के एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़कर धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन रबाडा ने अगले ही ओवर में उन्हें आउट कर शानदार वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया।
GT vs RCB: 4, 4, 4, 4, 4… विराट कोहली ने कगिसो रबाडा पर बरसाए लगातार 5 चौके, अगले ही ओवर में गेंदबाज ने विकेट चटकार लिया बदला
GT vs RCB, Virat Kohli & Kagiso Rabada battle: आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी इसका नजारा देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और कगिसो रबाडा जैसे खतरनाक गेंदबाज पर दबाव बना दिया।
मैच (GT vs RCB) के शुरुआती ओवर में जो हुआ, उसने फैंस को रोमांचित कर दिया। विराट कोहली ने रबाडा के एक ही ओवर में लगातार पांच चौके जड़कर मुकाबले का रुख पलटने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद कहानी में जबरदस्त मोड़ आया और रबाडा ने शानदार वापसी करते हुए बदला भी ले लिया।
GT vs RCB: विराट का तूफान, रबाडा का जवाब
कगिसो रबाडा के पहले ही ओवर में विराट कोहली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लगातार पांच चौके जड़ दिए। कभी बाउंसर पर पुल शॉट, तो कभी ऑफ स्टंप के बाहर शानदार कवर ड्राइव—विराट ने हर अंदाज में रबाडा को निशाना बनाया।
Score: Settled! ⚖️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
🎥 Kagiso Rabada has the last laugh against Virat Kohli 👊
Updates ▶️ https://t.co/I5Hg8ybefh#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRCB | @gujarat_titans pic.twitter.com/Hx5ariop2h
हालांकि, चौथे ओवर में रबाडा ने जोरदार वापसी की। कप्तान शुभमन गिल ने उन पर भरोसा जताते हुए फिर गेंद सौंपी और इस बार रबाडा ने निराश नहीं किया। उन्होंने तेज बाउंसर पर विराट कोहली को फंसाया और राशिद खान के हाथों कैच आउट कराकर अपना बदला पूरा किया। विराट 13 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
GT vs RCB: आंकड़ों में भी रबाडा भारी
विराट कोहली और कगिसो रबाडा के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। टी20 क्रिकेट में रबाडा अब तक विराट को पांच बार आउट कर चुके हैं। हालांकि विराट ने उनके खिलाफ 79 गेंदों में 111 रन बनाए हैं, लेकिन उनका औसत 22.2 ही रहा है, जो इस मुकाबले में रबाडा की पकड़ को दिखाता है। गुजरात की टीम ने इसी रणनीति के तहत रबाडा का इस्तेमाल किया और अंत में सफलता भी हासिल की।

GT vs RCB: आउट होकर भी रचा खास रिकॉर्ड
विराट कोहली भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि जरूर अपने नाम कर ली। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ओवर में पांच या उससे ज्यादा चौके लगाए हैं। उनसे पहले साल 2016 में शेन वॉटसन और 2013 में क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं। लगभग 10 साल बाद आरसीबी के किसी बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड दोहराया है।
Read More: Jasprit Bumrah की वजह से हारी मुंबई इंडियंस? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डाला सबसे महंगा स्पेल
IPL 2026: सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, मुंबई इंडियंस के लिए बनते जा रहे सबसे कमजोर कड़ी!