IPL 2026: सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, मुंबई इंडियंस के लिए बनते जा रहे सबसे कमजोर कड़ी!

सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रनों के बड़े लक्ष्य का शानदार पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में 6 विकेट से हराया। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारियों ने टीम को आसान जीत दिलाई।

iconPublished: 30 Apr 2026, 12:06 AM
iconUpdated: 30 Apr 2026, 12:22 AM

IPL 2026, Poor form of Suryakumar Yadav continues: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म अब सबसे बड़ी चिंता बन चुका है। जिस खिलाड़ी को कभी ‘मिस्टर 360’ कहा जाता था, वही अब लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है।

इस सीजन में सूर्यकुमार यादव का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है और इसका असर सीधे-सीधे मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला है। फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सूर्या का ये खराब दौर कब खत्म होगा।

IPL 2026: नहीं चल रहा SKY का बल्ला

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन की शुरुआत केकेआर के खिलाफ 16 रन की पारी के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 51 रन जरूर बनाए, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला फिर शांत हो गया। दिल्ली में अर्धशतक जड़ने के बाद सूर्या लगातार 6, 33, 0, 15, 36 और 5 रन की पारियां ही खेल सके। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी वह महज 5 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनकी फॉर्म पर और सवाल खड़े हो गए हैं।

IPL 2026: आंकड़ों में दिख रही नाकामी

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में सिर्फ 162 रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 20 के आसपास रहा है, जो उनके कद के खिलाड़ी के हिसाब से बेहद निराशाजनक है।

Image

IPL 2026: पिछले दो साल से जारी है संघर्ष

सिर्फ IPL 2026 ही नहीं, बल्कि पिछले दो सालों से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस दौरान उन्होंने 35 मैचों की 33 पारियों में महज 702 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 26 के आसपास रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में भी वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे। हालांकि उन्होंने एक मैच में 84 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह निरंतरता नहीं दिखा सके।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा