MI vs SRH: रयान रिकेल्टन ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए लगाया सबसे तेज शतक; हैदराबाद के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

रयान रिकेल्टन ने SRH के खिलाफ 44 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनकी नाबाद 123 रन की पारी की बदौलत MI ने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

iconPublished: 29 Apr 2026, 10:26 PM
iconUpdated: 29 Apr 2026, 11:34 PM

MI vs SRH, Ryan Rickelton century: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रन बारिश देखने को मिली, जहां मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन ठोक दिए।

इस बड़े स्कोर के पीछे सबसे बड़ा हाथ ओपनर रयान रिकेल्टन का रहा, जिन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 123 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी ने न सिर्फ मैच का रुख बदल दिया, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी नया इतिहास जोड़ दिया।

MI vs SRH: रिकेल्टन बने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन को क्विंटन डी कॉक की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया। रिकेल्टन ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और विल जैक्स के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने महज 44 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया, जो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में 45 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

MI vs SRH: जैक्स के साथ दमदार साझेदारी, फिर अकेले संभाली पारी

रिकेल्टन ने विल जैक्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जैक्स के आउट होने के बाद भी रिकेल्टन ने एक छोर संभाले रखा और लगातार रन गति को बनाए रखा। उन्होंने पारी के अंत तक नाबाद रहते हुए बड़े शॉट्स की बरसात जारी रखी, जिससे हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

MI vs SRH: मुंबई के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रयान रिकेल्टन – 44 गेंद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026)

सनथ जयसूर्या – 45 गेंद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2008)

तिलक वर्मा – 45 गेंद बनाम गुजरात टाइटंस (2026)

कैमरून ग्रीन – 47 गेंद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2023)

सूर्यकुमार यादव – 49 गेंद बनाम गुजरात टाइटंस (2023)

Image

MI vs SRH: IPL में मुंबई इंडियंस ने रचा खास रिकॉर्ड

रिकेल्टन के इस शतक के साथ ही मुंबई इंडियंस ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम आईपीएल इतिहास में दूसरी ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसके तीन अलग-अलग बल्लेबाजों ने एक ही सीजन में शतक लगाए हैं। इससे पहले यह कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में किया था।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा