MS Dhoni: के फैंस ये जानने के लिए उतावले हो रहे हैं कि उनके थाला इस सीजन में कब कमबैक करेंगे? लेकिन माही को लेकर जो अपडेट सामने आया है उसे सुनकर सीएसके फैंस का दिल टूट सकता है।
MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट
Table of Contents
MS Dhoni Comeback: IPL के 19वें सीजन को शुरु हुए 1 महीना हो गया है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को अभी तक वो नजारा देखने को नहीं मिला है जिसकी फैंस सीजन की शुरुआत से आस लगाकर बैठे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके वापसी की।
धोनी के फैंस ये जानने के लिए उतावले हो रहे हैं कि उनके थाला इस सीजन में कब कमबैक करेंगे? लेकिन माही को लेकर जो अपडेट सामने आया है उसे सुनकर सीएसके फैंस का दिल टूट सकता है। CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि उनकी चोट और गहरा गई है।
MS Dhoni की चोट हुई और गहरी
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि पिंडली की चोट से उबरना आसान नहीं होता। इसीलिए हमने शुरुआत में सावधानी बरती गई। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से एक वॉर्म अप मैच के दौरान उनकी ये चोट और बढ़ गई। फ्लेमिंग के मुताबिक धोनी लगातार इस कोशिश में हैं कि कैसे वो जल्दी से जल्दी खेलें। धोनी ने प्री-सीजन प्रैक्टिस मैच में खुद पर जरूरत से ज्यादा जोर डाला था, जिससे उनकी पहले से चोटिल पिंडली में फिर से समस्या आ गई।
View this post on Instagram
CSK फैंस का टूटा दिल
CSK के साथ धोनी मार्च के शुरुआती हफ्ते से ही बने हैं। इस दौरान उनके प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी या कीपिंग करते हुए कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए। धोनी की उन तस्वीरों ने उनके खेलने की उम्मीदों को हवा दी मगर अब फ्लेमिंग के दिए अपडेट के बाद लगता है फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

कब होगी MS Dhoni की वापसी?
स्टीफन फ्लेमिंग ने ये भी साफ किया कि धोनी कब तक लौटेंगे, इस पर आखिरी फैसला उनका होगा। उन्होंने कहा कि धोनी लगातार फीजियो के साथ रिहैब कर रहे हैं। टीम फिलहाल उनके फिटनेस अपडेट का इंतजार कर रही है। हम धोनी की चोट को हल्के में नहीं ले सकते। धोनी सही दिशा में बढ़ रहे हैं और जो कुछ भी जरूरी है वो सब कर रहे हैं।
Read More: संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा