Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

Angkrish Raghuvanshi Fined by BCCI: केकेआर की पारी के दौरान अंगकृष रघुवंशी 9 रन बनाकर खेल रहे थे तभी मैच में एक अनोखे नियम के कारण उन्हें आउट दे दिया गया। अब अंगकृष रघुवंशी पर बीसीसीआई ने भी सख्त एक्शन लिया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 27 Apr 2026, 02:12 PM
iconUpdated: 27 Apr 2026, 02:27 PM

Angkrish Raghuvanshi Fined by BCCI: आईपीएल 2026 में रविवार, 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में कई रोमांचक पल देखने को मिले। मैच में कुछ विवादास्पद चीजें भी हुईं जिसके बाद से केकेआर के खेमें में खिलाड़ियों और कोच का रवैया काफी सख्त दिखा।

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि केकेआर की पारी के दौरान अंगकृष रघुवंशी 9 रन बनाकर खेल रहे थे तभी मैच में एक अनोखे नियम के कारण उन्हें आउट दे दिया गया। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' (फील्डिंग में बाधा डालने) के कारण आउट करार दिया गया।

Angkrish Raghuvanshi पर BCCI ने लिया एक्शन

अंपायर के इस फैसले के बाद से केकेआर का ये खिलाड़ी और कोलकाता नाइट राइडर्स का खेमा काफी नाराज नजर आया। अंगकृष रघुवंशी पवेलियन लौटते वक्त इतने गुस्से में थे कि उन्होंने जोर से अपना बल्ला जमीन पर मारा (बाउंड्री कुशन पर) और हेलमेट को बाउंड्री लाइन के पास ही फेंक दिया। अंगकृष की इस हरकत पर अब बीसीसीआई ने सख्त एक्शन लिया है।

Angkrish Raghuvanshi
Angkrish Raghuvanshi

Angkrish Raghuvanshi को क्या सजा मिली?

केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उनपर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। आईपीएल की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार अंगकृष रघुवंशी की इस हरकत को आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन माना गया है। इसके अनुसार मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग का दुरुपयोग" से संबंधित है।

लखनऊ के खिलाफ मैच में वो अंपायर के फैसले से काफी नाराज थे। ऐसे में इसकी नाराजगी जाहिर करना उनको भारी पड़ गया है। उनके खाते में इस हरकत के लिए एक डिमेरिट अंक भी डाला गया है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, यह घटना केकेआर की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। प्रिंस यादव की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला और रन लेने के लिए तेजी से दौड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई। अंगकृष ने जिस समय अपना विकेट बचाने के लिए डाइव लगाई उसी वक्त फील्डर ने गेंद को थ्रो किया, जो सीधा अंगकृष के पैर में आकर लगा।

अंगकृष के गेंद लगते ही एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी। इसके बाद अंगकृष को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण अंपायर ने आउट करार दे दिया। रघुवंशी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

Read More: संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा

LSG ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी, सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजा; सुनील नरेन के पहली ही गेंद पर उड़ा दी गिल्लियां

LSG vs KKR: मोहसिन खान ने खोला IPL 2026 का पहला पंजा, KKR पर बरपाया कहर, 13 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम