MI vs SRH Pitch Report: वानखेड़े की फ्लैट पिच पर लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज पलट देंगे मैच का रुख? जानिए पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से पहले पिच रिपोर्ट सामने आ गई है। जानिए क्या यह बल्लेबाजों के लिए रन बरसाने वाली फ्लैट विकेट होगी या गेंदबाज भी दिखाएंगे अपना दम।

iconPublished: 29 Apr 2026, 08:06 PM
iconUpdated: 29 Apr 2026, 08:12 PM

MI vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में एक बार फिर मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम हाई-वोल्टेज भिड़ंत के लिए तैयार है, जहां मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों का साथ देगी या गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलेगी।

इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद शानदार लय में नजर आई है। टीम ने 8 में से 5 मुकाबले जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत कर ली है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जहां 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है।

MI vs SRH: वानखेड़े पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट्स लगाना आसान हो जाता है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को और ज्यादा मदद देती है, जिसके चलते यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

Mumbai Indians home ground - Mumbai Indians

हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी और आसान होती जाती है। यही वजह है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना अक्सर फायदेमंद साबित होता है और कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हैं।

MI vs SRH: मैच में किसका पलड़ा भारी?

पिच को देखते हुए साफ है कि यह मुकाबला (MI vs SRH) रनों से भरपूर हो सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि मुंबई इंडियंस अपने खराब सीजन में तीसरी जीत दर्ज कर वापसी की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

MI vs SRH: दोनों टीमों का स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा