आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर इतिहास रच दिया और सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए।
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा! 167 गेंदों में 400 रन जड़कर IPL इतिहास में दर्ज किया नया कीर्तिमान
IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi historic feat: आईपीएल 2026 में एक नई सनसनी ने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। यह सीजन उनके लिए किसी सपने से कम नहीं रहा, जहां हर मैच में उनका बल्ला जमकर बोला है।
पंजाब किंग्स के खिलाफ भले ही वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी छोटी सी विस्फोटक पारी ने भी इतिहास रच दिया। सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन ठोकते ही उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक किसी बल्लेबाज ने नहीं किया था।
IPL 2026: 167 गेंदों में 400 रन, IPL इतिहास में नया कीर्तिमान
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे कम गेंदों पर 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में 188 गेंदों में 400 रन बनाए थे। इसके अलावा अभिषेक शर्मा (195 गेंद) और निकोलस पूरन (197 गेंद) भी इस सूची में पीछे छूट गए। सूर्यवंशी के नाम अब यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है और उनके सिर पर ऑरेंज कैप भी सज गई है।
🚨 HISTORY FOR SOORYAVANSHI 🚨
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) April 28, 2026
Vaibhav Sooryavanshi becomes first player to score 400 runs in IPL 2026.pic.twitter.com/mfe4cFlpUi
IPL 2026: छक्कों-चौकों की बरसात से मचाया धमाल
इस सीजन (IPL 2026) वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। उन्होंने अब तक 37 छक्के और 34 चौके लगाए हैं, जो उनके आक्रामक अंदाज को साफ दर्शाता है। वह इस सीजन एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता और आक्रामकता का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है, जिसने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग खड़ा कर दिया है।

IPL 2026: छक्कों के नए किंग बने सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से अब तक वह 61 छक्के जड़ चुके हैं। उनके डेब्यू के बाद से किसी भी बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा छक्के नहीं लगाए हैं। इस सूची में अभिषेक शर्मा 46 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यह आंकड़ा बताता है कि सूर्यवंशी कितनी तेजी से टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा बना रहे हैं।
IPL 2026: पावरप्ले में भी दिखाया आक्रामक अंदाज
पावरप्ले में भी वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इस सीजन उन्होंने 130 गेंदों में 319 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 245.4 का रहा है। उन्होंने पावरप्ले में 29 छक्के और 29 चौके लगाए हैं, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का सबूत है। शुरुआती ओवरों में उनका यह अंदाज टीम को तेज शुरुआत दिलाने में बेहद अहम साबित हो रहा है।
Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट