आईपीएल 2026 में PBKS vs RR मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जबकि दोनों टीमों ने प्लेइंग XI में बड़े बदलाव करते हुए कुल 4 खिलाड़ियों को बाहर किया।
PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टेबल टॉपर्स पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव
PBKS vs RR Toss Update: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है, जहां टेबल टॉपर्स पंजाब के खिलाफ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में बड़े बदलाव करते हुए कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, जिसने मैच को और दिलचस्प बना दिया है।
खास बात यह रही कि दोनों टीमों ने मिलाकर 4 बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद इन बदलावों की जानकारी दी, जिससे साफ है कि दोनों टीमें इस मुकाबले (PBKS vs RR) को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं।
PBKS vs RR: टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी गेंदबाजी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पराग ने बताया कि उनकी टीम में दो बदलाव किए गए हैं। शिमरॉन हेटमायर और रवि बिश्नोई को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह दासुन शनाका और यश राज पुंजा को मौका दिया गया है। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी दो बदलावों की पुष्टि की। शशांक सिंह की जगह सूर्यांश शेड्गे को टीम में शामिल किया गया है और जेवियर बार्टलेट की जगह तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को मौका मिला है।
🚨Toss update from New Chandigarh🚨@rajasthanroyals won the toss and elected to bowl first against @PunjabKingsIPL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/B0CBFCjVhr
PBKS vs RR: हेटमायर का खराब फॉर्म बना वजह
शिमरॉन हेटमायर को प्लेइंग XI से बाहर करना टीम के लिए मजबूरी बन गया था। इस सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 14.40 और स्ट्राइक रेट 116.12 का रहा। वहीं रवि बिश्नोई ने 11 विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन उन्हें बाहर किए जाने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। यह फैसला टीम कॉम्बिनेशन के लिहाज से लिया गया हो सकता है।
PBKS vs RR: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर, कूपर कॉनली, सूर्यांश शेड्गे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।