DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने पावरप्ले में सिर्फ 13 रन, दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्डipl

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 6 विकेट पर सिर्फ 13 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर बन गया।

iconPublished: 27 Apr 2026, 11:28 PM
iconUpdated: 27 Apr 2026, 11:51 PM

DC vs RCB, Lowest Score in IPL history: आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरती नजर आई। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले छह ओवरों में ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाजों ने नई गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि दिल्ली के बल्लेबाज क्रीज पर टिक ही नहीं सके। शुरुआती छह ओवर यानी पावरप्ले में दिल्ली ने 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 13 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर बन गया।

DC vs RCB: आईपीएल इतिहास में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स अब आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 14 रन का था, जिसे राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किया था। अब दिल्ली ने 13 रन बनाकर इस अनचाहे सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। घरेलू मैदान पर बना यह रिकॉर्ड टीम और फैंस दोनों के लिए निराशाजनक रहा।

DC vs RCB: आईपीएल इतिहास में सबसे कम पावरप्ले स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स – 13/6 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली (2026)
राजस्थान रॉयल्स – 14/2 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, केपटाउन (2009)
सनराइजर्स हैदराबाद – 14/3 बनाम राजस्थान रॉयल्स, पुणे (2022)
चेन्नई सुपर किंग्स – 15/2 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता (2011)
चेन्नई सुपर किंग्स – 16/1 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, रायपुर (2015)

DC vs RCB: पावरप्ले में गिरे छह बड़े विकेट

दिल्ली को पहला झटका डेब्यू कर रहे साहिल पारख के रूप में लगा, जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। फिर समीर रिजवी गोल्डन डक पर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 5 रन बनाकर लौटे, जबकि कप्तान अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल सके। छठा विकेट नितीश राणा के रूप में गिरा, जिन्होंने 9 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया।

Delhi Capitals' Sahil Parakh was out for a duck on IPL debut, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026, April 27, 2026, Delhi

DC vs RCB: आरसीबी गेंदबाजों ने मचाया कहर

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से शानदार अनुशासन दिखाया। दोनों गेंदबाजों ने लाइन और लेंथ पर सटीक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों को सांस लेने का मौका नहीं दिया। दिल्ली की टीम शुरुआत के झटकों से उबर ही नहीं सकी और मैच में पूरी तरह पिछड़ गई।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा