DC vs RCB: कौन हैं साहिल पारख? कुछ दिन पहले मौत को दी मात, अब RCB के खिलाफ मिला IPL डेब्यू का मौका

दिल्ली कैपिटल्स ने RCB के खिलाफ 18 साल के साहिल पारख को IPL डेब्यू का मौका दिया है। कुछ दिन पहले अभ्यास के दौरान गंभीर चोट झेलने वाले इस युवा बल्लेबाज की कहानी अब चर्चा में है।

iconPublished: 27 Apr 2026, 08:45 PM
iconUpdated: 27 Apr 2026, 10:06 PM

DC vs RCB, Who is Sahil Parakh?आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं। इस अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव करते हुए युवा बल्लेबाज साहिल पारख को डेब्यू का मौका दिया है। टीम प्रबंधन ने अनुभवी खिलाड़ियों की जगह युवा चेहरे पर भरोसा जताकर सभी को चौंका दिया।

साहिल पारख का नाम भले ही कई फैंस के लिए नया हो, लेकिन उनकी कहानी बेहद प्रेरणादायक है। कुछ ही दिन पहले अभ्यास सत्र के दौरान उनके चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा था। अब सिर्फ तीन दिन बाद ही वह आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उतर गए हैं।

DC vs RCB: कौन हैं साहिल पारख?

साहिल पारख महाराष्ट्र के नासिक से आते हैं। उनका जन्म 7 जून 2007 को हुआ था और उनकी उम्र सिर्फ 18 साल है। वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। साहिल भारत की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 109 रन ठोके थे। इस पारी के बाद उन्होंने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

DC vs RCB: कुछ दिन पहले लगी थी गंभीर चोट

24 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान साहिल पारख के चेहरे पर चोट लग गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि मैदान पर एंबुलेंस बुलानी पड़ी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद माना जा रहा था कि वह कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं, लेकिन साहिल ने शानदार वापसी करते हुए सिर्फ तीन दिन बाद आईपीएल डेब्यू कर लिया। यही वजह है कि उनकी जुझारू सोच की हर तरफ तारीफ हो रही है।

From Wahidullah Zadran to Sahil Parakh: Here's look at 5 youngest players who made the cut into IPL 2026 auction

DC vs RCB: घरेलू क्रिकेट में दिखा चुके हैं दम

साहिल पारख ने 2025 महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ईगल टाइटंस नासिक की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पूरे सीजन में 177.19 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। टीम प्रबंधन को उनसे लंबे समय से बड़ी उम्मीदें थीं।

DC vs RCB: अनुभव कम, लेकिन प्रतिभा भरपूर

रिकॉर्ड के अनुसार साहिल ने अब तक सिर्फ 2 टी20 मुकाबले खेले हैं। ये दोनों मैच उन्होंने महाराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। हालांकि इन मुकाबलों में वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे। फिर भी दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा जताया और सीधे आईपीएल मंच (DC vs RCB) पर मौका दिया। अब सभी की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर रहेंगी कि वह बड़े मंच पर खुद को कैसे साबित करते हैं।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा