DC vs RCB मैच से पहले आरसीबी के धाकड़ खिलाड़ी 'गली क्रिकेट' में दिखे, वायरल VIDEO ने जीता फैंस का दिल

DC vs RCB: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड बारी-बारी से बैटिंग करते हुए दिख रहे हैं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 27 Apr 2026, 05:38 PM
iconUpdated: 27 Apr 2026, 05:54 PM

DC vs RCB: भारत में गली क्रिकेट कितना मशहूर है, ये किसी से छुपा नहीं है। देश के ज्यादातर हिस्सों में गली क्रिकेट खेला जाता है। गली क्रिकेट का क्रेज इस कदर है कि विदेशी खिलाड़ी भी कई बार भारत आकर स्थानीय लोगों के साथ गली क्रिकेट खेलते हैं।

आईपीएल 2026 में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB) के मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी गली क्रिकेट का मजा लेते दिखे। RCB क्रिकेटर्स का ये लोकल अंदाज फैंस का काफी पसंद आया और देखते ही देखते उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया।

DC vs RCB: किसने खेला गली क्रिकेट?

27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) का मुकाबला है। इस मैच से एक दिन पहले जहां दोनों टीम के खिलाड़ियों ने कुछ वक्त मैदान पर प्रैक्टिस कर गुजारा तो वहीं बेंगलुरु के दो विदेशी खिलाड़ी तो सीधे गली क्रिकेट खेलने पहुंच गए और फैंस के साथ खूब मौज-मस्ती की। गली क्रिकेट खेलने वाले ये दो खिलाड़ी थे टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड।

टिम डेविड-रोमारियो शेफर्ड ने खेला गली क्रिकेट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड बारी-बारी से बैटिंग करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ये दिल्ली की किसी गली की सड़क पर खेला जा रहा है और आस-पास बिल्डिंग और गाड़ियां नजर आ रही हैं। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और कुछ तो ये बोलकर भी मजे ले रहे हैं कि दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए यही सही प्रैक्टिस है।

Tim David and Romario Shepherd playing gully cricket ahead of RCB vs DC
Tim David and Romario Shepherd playing gully cricket ahead of DC vs RCB

DC vs RCB: आरसीबी लेना चाहेगी बदला

मैच की बात करें तो दिल्ली और बेंगलुरु (DC vs RCB) के बीच ये इस सीजन का दूसरा मैच है। दोनों का पिछला मैच बेंगुलरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की थी। अब बेंगलुरु के पास मौका है कि वो दिल्ली से उसके घर में ही इसका बदला ले।

जहां तक इस सीजन की बात है तो बेंगलुरु बेहतर स्थिति में है, जिसने अभी तक 7 मैच में 5 जीत दर्ज की हैं और वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली लगातार पिछले दो मैच हार चुकी है और अभी तक 7 मुकाबलों में उसके सिर्फ 6 पॉइंट्स ही हैं।

Read More: IPL 2026: इस सीजन सिर्फ एक ही शर्त पर वापसी करेंगे एमएस धोनी, आर अश्विन ने खोला बड़ा राज