IPL 2026: इस सीजन सिर्फ एक ही शर्त पर वापसी करेंगे एमएस धोनी, आर अश्विन ने खोला बड़ा राज

एमएस धोनी की वापसी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आर अश्विन ने बताया कि इस सीजन धोनी सिर्फ एक ही शर्त पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर उतर सकते हैं।

iconPublished: 27 Apr 2026, 05:19 PM
iconUpdated: 27 Apr 2026, 11:34 PM

IPL 2026, R Ashwin on MS Dhoni return: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एमएस धोनी की वापसी को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चेन्नई ने अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं और टीम के सामने अंतिम चार में पहुंचने की राह मुश्किल नजर आ रही है। ऐसे में फैंस लगातार धोनी को एक बार फिर पीली जर्सी में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

धोनी इस सीजन शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे हैं। पहले कहा गया था कि उन्हें पिंडली में परेशानी है, जिसके चलते वह मैदान से दूर हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब टीम के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने बड़ा बयान देकर धोनी की वापसी को लेकर नया संकेत दे दिया है।

IPL 2026: सिर्फ इस हालत में खेल सकते हैं धोनी

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो जाती है, तभी धोनी मैदान पर उतर सकते हैं। उनके मुताबिक जब तक टीम टूर्नामेंट में बनी हुई है, तब तक प्रबंधन कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा। अश्विन ने कहा कि चेन्नई अभी भी दौड़ में है और टीम के पास आगे पहुंचने का मौका मौजूद है। हालांकि राह आसान नहीं है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम के प्रदर्शन ने उम्मीद जरूर जगाई है।

IPL 2026: स्टीफन फ्लेमिंग ने भी दिया था अपडेट

स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में बताया था कि धोनी की पिंडली की चोट गंभीर है और जल्दबाजी में उन्हें खिलाना सही फैसला नहीं होगा। अगर चोट दोबारा उभरती है तो वह पूरे बाकी सीजन (IPL 2026) से बाहर हो सकते हैं।

MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad at a training session, Chennai, April 25, 2026

IPL 2026: मुंबई इंडियंस मैच बना बड़ा मोड़

अश्विन का मानना है कि चेन्नई को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है तो अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा। अगर चेन्नई मुंबई को हराती है तो टीम एक बार फिर तालिका की जंग में लौट सकती है। उन्होंने कहा कि चेन्नई के बचे हुए मुकाबले बल्लेबाजी के लिए अच्छे विकेटों पर होंगे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी फॉर्म में लौट चुके हैं। ऐसे में 6 में से 4 जीत दर्ज करना मुश्किल नहीं है।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा