Team India Schedule: मई में 3 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानिए पूरा शेड्यूल कि किस-किस तारीख को है मुकाबले

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम मई-जून में इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जो टीम के लिए फॉर्म में वापसी का आखिरी मौका होगी।

iconPublished: 28 Apr 2026, 07:50 PM
iconUpdated: 28 Apr 2026, 08:00 PM

Team India Schedule in May: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने बड़ी चुनौती खड़ी है। हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ एक जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास डगमगाता हुआ नजर आया है।

अब ऐसे समय में टीम इंडिया के पास वापसी का आखिरी मौका इंग्लैंड दौरे के रूप में है। मई के अंत से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज टीम के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है, क्योंकि इसके तुरंत बाद ही टी20 विश्व कप खेला जाना है।

मई में 3 टी20 मैच खेलेगी Team India, जानिए पूरा शेड्यूल

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 मई से होगी, जब पहला मुकाबला चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 30 मई को ब्रिस्टल में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 2 जून को टॉनटन में खेला जाएगा। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहीं से टीम अपनी लय हासिल कर विश्व कप में उतरना चाहेगी।

Deepti Sharma had a ball in the middle overs, South Africa vs India, 5th women's T20I, Johannesburg, April 27, 2026

Team India: साउथ अफ्रीका दौरे ने बढ़ाई चिंता

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। टीम पांच में से चार मुकाबले हार गई और सिर्फ एक मैच जीत सकी। इस खराब प्रदर्शन ने टीम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम संघर्ष करती नजर आई, जो विश्व कप से पहले चिंता का विषय है।

Team India: विश्व कप से पहले आखिरी मौका

इंग्लैंड के खिलाफ यह टी20 सीरीज भारतीय टीम के लिए आखिरी तैयारी का मंच होगी। अगर टीम यहां अच्छा प्रदर्शन करती है, तो खिलाड़ियों का आत्मविश्वास लौट सकता है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम मैनेजमेंट के लिए यह सीरीज रणनीति तय करने और सही संयोजन खोजने का भी बेहतरीन मौका है।

Kranti Gaud removed the in-form Laura Wolvaardt early, South Africa vs India, 4th women's T20I, Johannesburg, April 25, 2026

14 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगी Team India

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो हमेशा हाई-वोल्टेज मैच माना जाता है। टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड सीरीज में प्रदर्शन तय करेगा कि टीम इंडिया विश्व कप में किस आत्मविश्वास के साथ उतरती है।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा