IPL 2026: विराट कोहली ने किया इग्नोर तो नन्हे फैन का टूटा दिल, गुस्से में फेंका बल्ला; देखें VIDEO
आईपीएल 2026 में RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने टीम होटल के बाहर एक नन्हे फैन को अनजाने में इग्नोर कर दिया, जिससे बच्चा भावुक होकर रो पड़ा। वहीं, इस मैच में कोहली ने 9000 IPL रन पूरे कर इतिहास भी रच दिया।
IPL 2026, Little fan angry with Virat Kohli: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूती से स्थापित कर लिया है। इस मुकाबले में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और एक बार फिर विराट कोहली ने छोटी लेकिन प्रभावी पारी खेलकर अपनी लय का संकेत दिया। पूरे सीजन में कोहली का बल्ला लगातार रन उगल रहा है, जिससे RCB को काफी फायदा मिला है।
मैच के बाद जहां एक तरफ जीत का जश्न था, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब ला दिया। यह वीडियो विराट कोहली और उनके एक नन्हे फैन से जुड़ा है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2026: विराट ने किया इग्नोर, तो नन्हे फैन का टूटा दिल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा टीम होटल के बाहर हाथ में मिनिएचर बल्ला लेकर खड़ा था। वह बार-बार विराट कोहली को आवाज लगाकर ऑटोग्राफ मांग रहा था। तभी कोहली अपनी टीम के साथ भारी सुरक्षा घेरे में होटल में एंट्री करते नजर आए।
Virat Kohli Little fan broke down 😭💔
Virat kohli ignored this little fan who was waiting to get his autograph 😭
हालांकि, बच्चे की आवाज के बावजूद कोहली बिना रुके आगे बढ़ गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने इयरफोन लगाए हुए थे, जिसकी वजह से शायद उनका ध्यान बच्चे की ओर नहीं गया। लेकिन इस घटना ने उस नन्हे फैन का दिल तोड़ दिया।
IPL 2026: गुस्से में फेंका बल्ला, फूट-फूटकर रोया बच्चा
विराट से ऑटोग्राफ न मिलने पर बच्चा बेहद निराश हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया और जोर-जोर से रोने लगा। उसकी आंखों में आंसू और चेहरे पर मायूसी हर किसी को भावुक कर रही है। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग बच्चे के लिए सहानुभूति जता रहे हैं, तो कुछ लोग विराट का बचाव करते नजर आए।
IPL 2026: सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते नहीं रुकते खिलाड़ी
दरअसल, आईपीएल के दौरान सभी टीमों के लिए सुरक्षा बेहद सख्त होती है। टीम होटल में खिलाड़ियों की एंट्री और मूवमेंट के लिए खास प्रोटोकॉल बनाए जाते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को आमतौर पर होटल के बाहर फैंस से मिलने, सेल्फी लेने या ऑटोग्राफ देने से मना किया जाता है।
IPL 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास
IPL 2026 के इस मुकाबले में सिर्फ RCB की जीत ही नहीं, बल्कि विराट कोहली की एक बड़ी उपलब्धि भी चर्चा में रही। कोहली ने नाबाद 23 रन बनाए और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में महज 75 रन पर सिमट गई थी, जिसे RCB ने सिर्फ 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ RCB ने प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं, जबकि कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों इस लीग के सबसे बड़े बल्लेबाजों में से एक हैं।