DC vs RCB: क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिचेल स्टार्क करेंगे वापसी? अहम मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला

चोट से वापसी करने के बाद मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड को ज्वाइन कर लिया है। आइए जानते है उन्हें प्लेइंग 11 में मौका कब मिलेगा।

iconPublished: 27 Apr 2026, 07:46 PM
iconUpdated: 27 Apr 2026, 08:04 PM

DC vs RCB, Mitchell Starc availability: आईपीएल 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और दिल्ली कैपिटल्स के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन गया है। दिल्ली की टीम अब 27 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उतरेगी। इस मैच में जीत दिल्ली के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है।

अंक तालिका पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 7 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की है, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को अब अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारनी होगी। इसी बीच मिचेल स्टार्क की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

DC vs RCB: आरसीबी के खिलाफ स्टार्क की वापसी लगभग तय!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले (DC vs RCB) से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी गेंदबाजी संयोजन में बदलाव के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को एक बार फिर अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

Starc Injury News: IPL 2026: Delhi Capitals' Mitchell Starc ...

दिल्ली की टीम पिछले कुछ मुकाबलों में गेंदबाजी में संघर्ष करती नजर आई है, खासकर शुरुआती और अंतिम ओवरों में टीम को विकेट नहीं मिले। ऐसे में स्टार्क जैसे बड़े खिलाड़ी की वापसी दिल्ली के लिए बड़ा सहारा बन सकती है।

DC vs RCB: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली मंजूरी

मिचेल स्टार्क चोट से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने सीजन का आधा हिस्सा मिस किया। हालांकि अब उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है और दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड से जुड़ चुके हैं। उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से भी खेलने की मंजूरी मिल गई है।

Chases Likes These Would Only Strengthen Us

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति

इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां टीम को कुछ करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में दिल्ली ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार मिली है। इसी वजह से टीम फिलहाल अंक तालिका में 7वें स्थान पर मौजूद है। अगर दिल्ली को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो आने वाले मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करनी होगी।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा