आईपीएल 2026 में रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कथित वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। फैंस ने कड़ी नाराजगी जताई है, वहीं बीसीसीआई के नियमों के तहत कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।
IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में रियान पराग की हरकत पर फैंस भड़के, वेपिंग वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
Table of Contents
IPL 2026, Riyan Parag controversy: आईपीएल 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक नया विवाद सामने आ गया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर ड्रेसिंग रूम में वेप (Vape) का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।
यह घटना दूसरी पारी के 16वें ओवर की बताई जा रही है, जब ब्रॉडकास्ट कैमरे ने कुछ सेकंड के लिए पराग को कैद किया। खास बात यह रही कि यह वीडियो उस समय सामने आया जब पराग 16 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौटे थे। अहम मौके पर विकेट गंवाने के बाद इस क्लिप ने फैंस के गुस्से को और भड़का दिया है।
IPL 2026: ड्रेसिंग रूम में कैद हुई हरकत ने खड़ा किया विवाद
मैच के दौरान सामने आई इस वीडियो क्लिप ने खेल भावना और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कप्तान जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे खिलाड़ी की ऐसी हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई फैंस ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Riyan Parag Smoking VAPE in dressing room 🤯 pic.twitter.com/EbIMI5qHxK
— Liam Livingstone (@NightmareOP9) April 28, 2026
IPL 2026: क्या कहते हैं नियम और क्या हो सकता है एक्शन?
हालांकि वेपिंग को लेकर कोई स्पष्ट सार्वजनिक नियम नहीं है, लेकिन बीसीसीआई के पास खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर सख्त गाइडलाइंस मौजूद हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम या डगआउट में तंबाकू या उससे जुड़े उत्पादों के इस्तेमाल पर आमतौर पर रोक रहती है।
IPL 2026: क्या होती है वेपिंग?
वेपिंग (Vaping) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें ई-सिगरेट या वेप पेन जैसे उपकरणों के जरिए निकोटीन, फ्लेवर और अन्य रसायनों वाले लिक्विड को गर्म किया जाता है। इससे निकलने वाली भाप (एरोसोल) को व्यक्ति सांस के जरिए अंदर लेता है। इसे पारंपरिक धूम्रपान का आधुनिक विकल्प माना जाता है, लेकिन इसके स्वास्थ्य पर प्रभाव को लेकर लगातार बहस जारी है।

IPL 2026: मैदान के बाहर विवाद, अंदर टीम की जीत
जहां एक तरफ इस विवाद ने सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 223 रनों का बड़ा लक्ष्य छह विकेट रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखा दिया।
Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट