VIDEO: वैभव सूर्यवंशी का करारा जवाब, AI चिप वाले सवाल पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट को कराया चुप

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बल्ले में AI चिप होने के सवाल पर मजेदार जवाब देकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट की बोलती बंद कर दी।

iconPublished: 29 Apr 2026, 11:17 PM
iconUpdated: 29 Apr 2026, 11:34 PM

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi on AI Chip: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। महज 15 साल की उम्र में उनका बल्ला जिस तरह बोल रहा है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बल्ले में AI चिप होने की चर्चा पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद सामने आए इस वीडियो में सूर्यवंशी ने न सिर्फ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से प्रभावित किया, बल्कि अपने जवाब से भी सभी का दिल जीत लिया। इस मैच में उन्होंने 16 गेंदों में 43 रन ठोककर एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में खुद को मजबूत कर लिया।

IPL 2026: AI चिप वाले सवाल पर दिया मजेदार जवाब

वैभव सूर्यवंशी से जब उनके बल्ले में AI चिप होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि यह सब भगवान का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा, “भगवान ने ऊपर से ही बोला था कि बैट में कुछ लगाकर दे रहा हूं, और मैं उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।” उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और फैंस ने उनकी सादगी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की।

IPL 2026: पाकिस्तानी एक्सपर्ट की टिप्पणी पर पलटवार

दरअसल, पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने एक टीवी शो में सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके बल्ले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि शायद इस खिलाड़ी के बल्ले में AI चिप लगी हो।

Vaibhav Sooryavanshi made another epic start in the powerplay, Punjab Kings vs Rajasthan Royals, IPL 2026, New Chandigarh, April 28, 2026

IPL 2026: 400 रन पूरे कर रचा इतिहास

पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी 43 रनों की पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर लिए, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड है।इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 2019 में 188 गेंदों में 400 रन बनाए थे।

Read More: MS Dhoni: CSK फैंस का टूटा दिल! इस सीजन में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी? थाला की चोट पर आया नया अपडेट

Angkrish Raghuvanshi पर छाए संकट के बादल, एक के बाद एक मुसीबतों का हो रहे शिकार; अब BCCI ने ठोका जुर्माना

संकटमोचन या ग्रेट फिनिशर... किस नाम से पुकारे रिंकू सिंह? केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद ही कर डाला खुलासा