Rohit Sharma Birthday: रोहित शर्मा का जन्मदिन के दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फीमेल फैन रोहित शर्मा का पैर छूने की कोशिश करती है लेकिन तभी हिटमैन कुछ ऐसा करते हैं जिसे देखकर आपके दिल में हिटमैन के लिए इज्जत बढ़ जाएगी।
Rohit Sharma Birthday: फीमेल फैन ने रोहित शर्मा का पैर छूने की करी कोशिश, फिर हिटमैन ने जो किया; VIDEO देख बढ़ जाएगी इज्जत
Table of Contents
Rohit Sharma Birthday: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा के जन्मदिन पर उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारा और रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है।
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अपने जन्मदिन के दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फीमेल फैन रोहित शर्मा का पैर छूने की कोशिश करती है लेकिन तभी हिटमैन कुछ ऐसा करते हैं जिसे देखकर आपके दिल में हिटमैन के लिए इज्जत बढ़ जाएगी।
Rohit Sharma ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ लेने के लिए एक फीमेल फैन उनके पास जाती है। फैन रोहित को टीशर्ट देकर उनका पैर छूने के लिए झुकती है लेकिन तभी हिटमैन पीछे कूद जाते हैं। फैन रोहित का पैर छूने की कोशिश करती है लेकिन हिटमैन उन्हें ऐसा करने नहीं देते हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का ये प्यारा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
The way Rohit Sharma stopped the fangirl from touching his feet he stepped back as soon as she tried.🥹❤️
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 30, 2026
Last night, Rohit Sharma was with Ritika bhabhi at the team hotel on his birthday.🙌 pic.twitter.com/18PkhM6JSl
Rohit Sharma टीम से बाहर
रोहित शर्मा इस वक्त आईपीएल का हिस्सा हैं लेकिन वो मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में नहीं खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। तब से उनकी टीम में वापसी नहीं हुई है। मुंबई इंडियंस का पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। जिसमें MI को हार का सामना करना पड़ा था।

Rohit Sharma की वापसी कब?
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के फैंस उम्मीद करेंगे कि हिटमैन की सीएसके के खिलाफ मुकाबले में वापसी हो जाए। मुंबई इंडियंस का इस आईपीएल में बेहद खराब प्रदर्शन चल रहा है। एमआई ने 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं बाकी 6 मुकाबले गंवाए हैं।
Read More: RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक्शन में लौटेंगे विराट कोहली के जोड़ीदार फिल सॉल्ट? नेट्स से आया ताजा अपडेट
Sanju Samson की फिर से लगी लॉटरी, टी20 के बाद वनडे टीम में एंट्री पक्की, ऋषभ पंत की जगह खतरे में