Riyan Parag: BCCI ने रियान पराग पर कसा शिकंजा, आरआर कप्तान को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करना पड़ा भारी; मिली कड़ी सजा

Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले से एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो ड्रेसिंग रूम में बैठे ई-सिगरेट से कश लगा रहे थे। अब रियान पराग पर सजा के तौर पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 30 Apr 2026, 03:53 PM
iconUpdated: 30 Apr 2026, 04:02 PM

IPL 2026, Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के ऊपर आखिरकार बीसीसीआई ने शिकंजा कस दिया है। उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर ई-सिगरेट से कश लगाने के लिए सजा मिली है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने ये गलती पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले मुकाबले में की थी।

जिसका वीडियो और फोटो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रियान पराग पर सजा के तौर पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है। ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट का कश लगाने के लिए सजा के तौर पर रियान पराग के मैच फीस में 25 प्रतिशत की कटौती की गई है। मतलब उन पर 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़े गए हैं।

Riyan Parag ने पी थी ई-सिरगेट

आईपीएल ने अपने बयान में कहा, 'रियान को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसे आचरण से संबंधित है जिससे खेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। यह घटना दूसरी पारी के दौरान हुई, जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए देखा गया।'

Riyan Parag
Riyan Parag

रियान पराग को मिली सजा

रियान पराग ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाए गए दंड को स्वीकार कर लिया। बीसीसीआई और आईपीएल की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए दोषी टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।

भारत में बैन है ई-सिगरेट

भारत में वैपिंग यानी ई-सिगरेट 2019 से ही बैन है। BCCI के नियमों के मुताबिक चुनिंदा जगहों को छोड़ कर स्मोकिंग और वैपिंग पर सख्त रोक है लेकिन, रियान पराग ड्रेसिंग रूम में ही ये काम कर रहे थे। अब उसी का साइड-इफेक्ट है कि उन पर 25 फीसद का जुर्माना लगाया गया है। वैसे रियान पराग इकलौते क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने सिगरेट या ई-सिगरेट पी हो। उनसे पहले साल 2020 में एरॉन फिंच पर और SA20 मैचों के दौरान एबी डीविलियर्स को भी ऐसा करते देखा गया है।

Read More: Jasprit Bumrah की वजह से हारी मुंबई इंडियंस? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डाला सबसे महंगा स्पेल

IPL 2026: सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, मुंबई इंडियंस के लिए बनते जा रहे सबसे कमजोर कड़ी!

MI vs SRH: वानखेड़े में ढहा मुंबई इंडियंस का किला, झेली लगातार चौथी हार; सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से दी करारी मात