Jasprit Bumrah: कहने को जसप्रीत बुमराह सबसे अनुभवी, सबसे घातक, टीम के सबसे अहम हथियार हैं लेकिन सच तो ये है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ये बुरी तरह फेल रहे। सोशल मीडिया पर बुमराह इस हार के बाद से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।
Jasprit Bumrah की वजह से हारी मुंबई इंडियंस? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डाला सबसे महंगा स्पेल
Table of Contents
Jasprit Bumrah: IPL इतिहास में जो पहले कभी नहीं हुआ, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के साथ वो हो गया। पहली बार ऐसा हुआ कि मुंबई इंडियंस वानखेड़े मैदान पर 200 प्लस का टोटल डिफेंड करने में फेल रही।
मुंबई इंडियंस अगर SRH के खिलाफ रन न बना पाती तो बात अलग होती पर स्कोरबोर्ड पर 243 रन होने के बावजूद जब मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाज निशाने पर आ गए और उसमें भी सबसे पहला नाम जसप्रीत बुमराह का आया।
MI के लिए विलेन बने Jasprit Bumrah?
कहने को जसप्रीत बुमराह सबसे अनुभवी, सबसे घातक, टीम के सबसे अहम हथियार हैं लेकिन सच तो ये है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ये बुरी तरह फेल रहे। सोशल मीडिया पर बुमराह इस हार के बाद से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरे 4 ओवर डालने वाले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के बीच जसप्रीत बुमराह सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 13.50 की इकॉनमी से 54 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया।
The Shot of Travis Head against Jasprit Bumrah 🔥
— Sam (@Cricsam01) April 30, 2026
- Yesterday Bumrah conside 54 runs in 4 over 🤦 pic.twitter.com/wLzLVxsDg8
आईपीएल 2026 में Jasprit Bumrah का फॉर्म
वैसे IPL 2026 में विकेट से बुमराह का नाता शुरू से ही टूटा है। उन्होंने अब तक खेले मुंबई इंडियंस के 8 मैचों में ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विकेटलेस रहने वाले बुमराह इससे पहले दूसरी टीमों के खिलाफ भी विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने अब तक इस सीजन में सिर्फ 2 विकेट ही चटकाए हैं।
Jasprit Bumrah की तीसरा मंहगा स्पेल
IPL के पावरप्ले और डेथ ओवर्स में बुमराह की तूती बोलती थी। उनकी हरेक गेंद विकेट की उम्मीद जगाती थी लेकिन IPL 2026 की कहानी अलग है। यहां बुमराह बल्लेबाजों को डरा नहीं रहे बल्कि पिट रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुई गेंदों की पिटाई बुमराह के IPL करियर में तीसरी सबसे महंगी रही। इससे पहले 2015 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 55 रन दिए थे। वहीं 2021 में CSK के खिलाफ 4 ओवर में 56 रन लुटाए थे। ये दोनों मुकाबले दिल्ली में खेले गए थे।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में उन्होंने 2 रन ज्यादा दिए। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन दिए। गेंद से टीम के स्टार गेंदबाज की इसी नाकामी ने मुंबई इंडियंस के लिए 243 का स्कोर डिफेंड कर पाना भी मुश्किल कर दिया।
IPL 2026: सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, मुंबई इंडियंस के लिए बनते जा रहे सबसे कमजोर कड़ी!
Rinku Singh का फिनिशर अवतार, चालान काटने वाले बॉलर के ओवर में लगातार 4 छक्के लगाकर मैच बनाया रोमांचक