RR vs DC: स्टार्क की वापसी और केएल राहुल के अर्द्धशतक ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई जीत, राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से हारी

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 01 May 2026, 11:24 PM
iconUpdated: 01 May 2026, 11:51 PM

RR vs DC: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। लगातार तीन हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार वापसी करते हुए आरआर की टीम को उनके घर में मात दी है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में मिचेल स्टार्क की वापसी हुई। मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में 3 अहम विकेट चटकाए। वहीं केएल राहुल ने 75 रनों की अहम पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई।

RR vs DC: पॉइंट्स टेबल का हाल

इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 9 मैचों में 4 जीत और 5 हार के साथ 8 अंक हो गए हैं। वहीं, राजस्थान अभी भी चौथे पायदान पर है। उसके 10 मुकाबलों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक हैं।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स का हाल

दिल्ली कैपिटल्स पिछले मुकाबले में 100 रन तक नहीं बना पाई थी लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने 225 रन के बड़े टारगेट को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। बात करें मुकाबले की तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।

RR vs DC
RR vs DC

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल 4 और 6 रन बनाकर पवेलियन रवाना हो गए। आरआर ने 12 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने 90 गेंदों की अहम पारी खेल टीम को संकट से उबारा।

RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हाल

डोनोवन फरेरा ने 14 गेंद पर नाबाद 47 और ध्रुव जुरेल ने 30 गेंद पर 42 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच को जीत लिया। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 40 गेंद पर 75 और पथुम निसांका ने 33 गेंद पर 62 रन बनाए। नीतीश राणा ने 17 गेंद पर 33 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 11 गेंद पर 18 और आशुतोष राणा 15 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।

वेपिंग विवाद के बीच रियान पराग के बल्ले से निकली धमाकेदार पारी, मुश्किल वक्त में राजस्थान रॉयल्स के लिए बने 'संकटमोचन'

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI में हुई मिचेल स्टार्क की वापसी?

बीच आईपीएल चोटिल हुआ मुंबई इंडियंस का स्टार खिलाड़ी, एक महीना क्रिकेट से रहेगा दूर