Kyle Jamieson: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाने के बाद उन्हें एग्रेसिव सेंडऑफ दिया। जिसपर अब बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाया है।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एग्रेसिव सेंडऑफ देना काइल जेमीसन को महंगा, BCCI ने दी कड़ी सजा
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi Wicket and Kyle Jamieson Sendoff: आईपीएल में गेंदबाजों की कूटाई करने वाले राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला शुक्रवार, 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खामोश रहा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव महज 4 रन बनाकर आउट हुए।
15 साल के इस युवा क्रिकेटर का विकेट किसी भी गेंदबाज के लिए कितना अहम बन चुका है इसका अंदाजा बॉलर के सेलिब्रेशन को देखकर लग सकता है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाने के बाद उन्हें एग्रेसिव सेंडऑफ दिया। जिसपर अब बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाया है।
Kyle Jamieson की क्यों हुई आलोचना?
वैभव ने जेमिसन के खिलाफ पहली ही गेंद पर चौका मारा। अगली गेंद पर न्यूजीलैंड के जेमीसन ने शानदार यॉर्कर डाला। वैभव के पास उसका जवाब नहीं था और वह बोल्ड हो गए। विकेट मिलने के बाद जेमीसन ने आक्रामक जश्न मनाया। वैभव के पास जाकर उन्होंने जोरदार हुंकार भरी और इसकी वजह से उनकी काफी अलोचना हो रही थी।
Here's the moment ICYMIpic.twitter.com/fHV1ZypiAE https://t.co/Yvxbu5I0yU
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 2, 2026
Kyle Jamieson को मिली सजा
आक्रामक सेलिब्रेशन के लिए काइल जेमिसन को आईपीएल ने वॉर्निंग दी है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी थमा दिया गया है। आईपीएल में अपने बयान में कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज काइल जेमिसन को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच नंबर 43 के दौरान, IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है और चेतावनी भी मिली है।
🚨 Kyle Jamieson has been warned and handed one demerit point for his aggressive celebration after dismissing Vaibhav Sooryavanshi
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 2, 2026
Jamieson was in breach of Article 2.5 of the IPL's Code of Conduct #IPL2026 #RRvsDC pic.twitter.com/GB9bRvwUSy
Kyle Jamieson ने मानी गलती
काइल जेमिसन ने अपनी गलती मान ली है। आईपीएल के बयान में आगे कहा गया है- जेमिसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ऐसी भाषा, हरकतें या हाव-भाव इस्तेमाल करने से संबंधित है, जो किसी को नीचा दिखाती हों या मैच में किसी दूसरे खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकती हों। जेमीसन ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा लगाए गए दंड को स्वीकार कर लिया।

RR vs DC मैच का हाल
दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (75 रन) और पाथुम निसांका (62 रन) के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन हार के बाद मिली इस जीत से आठ अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि राजस्थान रॉयल्स 12 अंक से चौथे स्थान पर कायम है।