Phil Salt: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले विराटहै कोहली के जोड़ीदार फिल सॉल्ट की काफी चर्चाएं हैं। क्या वो आज के मुकाबले में वापसी करेंगे?
RCB vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक्शन में लौटेंगे विराट कोहली के जोड़ीदार फिल सॉल्ट? नेट्स से आया ताजा अपडेट
Table of Contents
RCB vs GT, Phil Salt: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले विराट कोहली के जोड़ीदार फिल सॉल्ट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।
फिल सॉल्ट आरसीबी के स्टार ओपनर हैं जो आईपीएल में विराट कोहली के साथ पारी का आगाज करते हैं। पिछले दो मुकाबलों से सॉल्ट आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी का या कहें टीम का हिस्सा नहीं है। वो चोटिल थे। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में फिल सॉल्ट की मैदान पर वापसी देखने को मिलेगी।
Phil Salt की होगी वापसी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसीबी के स्टार बल्लेबाज गुजरात टाइटंस से मुकाबले के एक दिन पहले बुधवार, 29 अप्रैल को नेट्स में प्रैक्टिस करते नहीं दिखे थे। इसके अलावा वो दिल्ली से अहमदाबाद तक आरसीबी टीम के साथ बस में भी नजर नहीं आए। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए ये माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिल सॉल्ट की वापसी मुश्किल है।

Phil Salt पिछले दो मुकाबलों से बाहर
आरसीबी की पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था। उस मुकाबले से पहले आरसीबी बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने सॉल्ट पर अपडेट देते हुे कहा था कि उनकी चोट अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुई है जिसके चलते वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेले थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले सॉल्ट की चोट पर अभी तक तो कोई अपडेट नहीं आया।
Phil Salt you've got some unfinished business left 🔥 pic.twitter.com/gJiyGOJwKN
— Adrenaline 18 (@Kohli_Beliver18) April 30, 2026
Phil Salt का इस सीजन फॉर्म
RCB के विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट का इस सीजन में प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने इस सीजन में 6 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 3 में वो फ्लॉप रहे, जबकि 2 मैच में उन्होंने दमदार अर्धशतक जमाए और एक मैच में 40 से ज्यादा रन बनाए। कुल मिलाकर 6 पारियों में उन्होंने 202 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 168 का है। उन्होंने 16 चौके और 11 छक्के लगाए हैं।
Read More: GT vs RCB: आरसीबी या जीटी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा?
Jasprit Bumrah की वजह से हारी मुंबई इंडियंस? सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डाला सबसे महंगा स्पेल