30 Apr, 2026

BY: Shubhamvada

GT vs RCB: आरसीबी या जीटी, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा?

GT vs RCB Head-to-Head Record

GT vs RCB: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

RCB vs GT Head-to-Head Record

ये मैच गुरुवार, 30 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम शानदार लय में नजर में दिख रही है। बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह से शर्मिंदा करके हराया था।

वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी।

आरसीबी और जीटी के बीच मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं कि इस रिकॉर्ड में किसका दबदबा कायम है?

आईपीएल इतिहास में गुजरात और आरसीबी के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

जिसमें से आरसीबी ने 4 और गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है।