CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या रोहित-धोनी की हुई वापसी?

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया।

iconPublished: 02 May 2026, 07:06 PM
iconUpdated: 02 May 2026, 07:55 PM

CSK vs MI Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेपॉक के मैदान पर खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए अब तक यह सीजन खास नहीं रहा है, ऐसे में इस मैच में दोनों पर दबाव साफ नजर आएगा।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य का पीछा करती हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं कि इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। वह अपने बल्लेबाजों को एक और मौका देना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ही टीमों के कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस मुंबई के पक्ष में गया।

CSK vs MI: धोनी-रोहित की वापसी नहीं

इस मुकाबले में दोनों टीमों के फैंस की नजरें एमएस धोनी और रोहित शर्मा पर टिकी हुई थीं। हालांकि, चोट के कारण दोनों खिलाड़ी इस मैच में भी मैदान पर नजर नहीं आएंगे। फैंस के लिए यह निराशाजनक खबर है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी अभी भी डगआउट से अपनी-अपनी टीम का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे।

Image

CSK vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

Read More: CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा

'किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं...' वेपिंग विवाद के बाद मिली हार के बाद RR कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, किसपर निकाली भड़ास?