CSK vs MI: सीएसके और एमआई के फैंस एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी पर भी ताजा अपडेट जानने के लिए बेहद परेशान है।
CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स से मिली शर्मनाक हार का बदला लेना चाहेगी मुंबई इंडियंस, महामुकाबले में होगी धोनी-रोहित की वापसी?
Table of Contents
CSK vs MI: आईपीएल के 19वें सीजन का 44वां मुकाबला ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में ये दूसरा मौका है जब MI और CSK की टीमें आमने-सामने होंगी।
इससे पहले जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत हुई थी सीएसके ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत एमआई के खिलाफ हासिल की थी। ऐसे में पांड्या एंड कंपनी आज चेन्नई से अपना बदला लेने के लिए बेताब होगी।
CSK vs MI: कब होगी एमएस धोनी की वापसी?
सीएसके और एमआई के फैंस एमएस धोनी और रोहित शर्मा की वापसी पर भी ताजा अपडेट जानने के लिए बेहद परेशान है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी।
CSK's batting coach Michael Hussey has issued an update on MS Dhoni's fitness 🗣️#CSKvsMI #IPL2026 pic.twitter.com/SENneigjhe
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 1, 2026
एमएस धोनी की चोट पर उनके टीम के बैटिंग कैच माइक हसी ने अपडेट देते हुए कहा मैच खेलने का अंतिम फैसला धोनी का ही होगा। जैसे ही उन्हें अपनी पिंडली पर पूरा भरोसा हो जाएगा, मुझे यकीन है कि वह संकेत दे देंगे कि खेलने के लिए तैयार हैं। फिलहाल, हम उन्हीं के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि पूरा चेन्नई इंतजार कर रहा है।
CSK vs MI: सीएसके के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा?
वहीं मुंबई इंडियंस के हेड महेला जयवर्धने ने बताया कि रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वह मैदान पर वापसी करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारे लिए और मेडिकल टीम के लिए भी यह एक डेली रूटीन है।

हम देखते हैं कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है और अगले दिन उनकी शारीरिक स्थिति कैसी रहती है। उसी के आधार पर हम कोई फैसला लेंगे। आज भी हम उन्हें अभ्यास करते हुए देखेंगे। तो चलिए देखते हैं कि कल उन्हें कैसा महसूस होता है और मेडिकल टीम हमें क्या सलाह देती है।'
CSK vs MI: IPL पॉइंट्स टेबल का हाल
ऐसे में दोनों ही टीमों की ओर से ये साफ नहीं हुआ है कि फैंस के चहेते रोहित-धोनी की मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में वापसी होगी या नहीं? इससे पहले हुए MI vs CSK मैच में भी धोनी और रोहित मैदान पर खेलते नहीं दिखे थे। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 5 मैच गंवाकर पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 8 में से 6 मुकाबले गंवाने के बाद फिलहाल 9वें पायदान पर मौजूद है।
Read More: CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?