CSK vs MI: गायकवाड़, कंबोज और कार्तिक के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात, दूसरी बार थमाई हार

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की है। ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की साझेदारी से सीएसके ने आसानी से जीत दर्ज की।

iconPublished: 02 May 2026, 11:23 PM
iconUpdated: 02 May 2026, 11:41 PM

CSK vs MI Match Report: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भारतीय प्रीमियर लीग 2026 का 44वां मुकाबला चेपॉक के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर इस सीजन की एक और हार थमा दी।

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए राह अब काफी मुश्किल होती जा रही है। चेन्नई ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।

CSK vs MI: सीएसके ने दूसरी बार मुंबई इंडियंस को दी मात

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को इस सीजन में दूसरी बार हराया। इससे पहले 23 अप्रैल को भी चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों की बड़ी हार दी थी। इस जीत के साथ सीएसके की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस ने बनाए 159 रन

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विल जैक्स का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद टीम ने अच्छी शुरुआत की और पॉवरप्ले में 57 रन बना लिए। हालांकि इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे पारी की रफ्तार धीमी पड़ गई। नमन धीर ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। नतीजतन मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

Ramakrishna Ghosh plucked out Suryakumar Yadav, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, IPL 2026, Chennai, May 02, 2026

CSK vs MI: गायकवाड़-कार्तिक की साझेदारी से सीएसके की जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन का विकेट गिर गया। इसके बाद पॉवरप्ले में उर्विल पटेल और ऋतुराज गायकवाड़ ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रन गति बनाए रखी। उर्विल के आउट होने के बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 98 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत चेन्नई ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

Read More: CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा

'किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं...' वेपिंग विवाद के बाद मिली हार के बाद RR कप्तान रियान पराग का फूटा गुस्सा, किसपर निकाली भड़ास?