IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स को मिले नए मालिक, 15660 करोड़ में मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने खरीदी टीम

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हुआ है। लक्ष्मी मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने करीब 15,660 करोड़ रुपये में टीम खरीदने की डील की है।

iconPublished: 03 May 2026, 04:22 PM
iconUpdated: 03 May 2026, 04:32 PM

Rajasthan Royals franchise new owners: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच राजस्थान रॉयल्स को लेकर एक बेहद बड़ी कारोबारी खबर सामने आई है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। 2008 की चैंपियन टीम अब नए मालिकाना ढांचे में जाने की ओर बढ़ रही है, जहां देश के दो बड़े उद्योग समूहों की एंट्री होने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक, करीब 1.65 अरब डॉलर यानी लगभग 15,660 करोड़ रुपये में यह डील तय हुई है। पहले हुई डील के फेल होने के बाद अब लक्ष्मी मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने इस फ्रेंचाइजी (Rajasthan Royals) को खरीदने का फैसला किया है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है।

Rajasthan Royals को मिले नए मालिक

दो महीने पहले अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने करीब 1.63 अरब डॉलर (15,290 करोड़ रुपये) में टीम की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की बोली लगाई थी। हालांकि, फंड जुटाने में मुश्किलें, नियमों को लेकर अनिश्चितता और अन्य कारोबारी कारणों की वजह से यह सौदा आगे नहीं बढ़ पाया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए मित्तल परिवार और पूनावाला ग्रुप ने एंट्री मारी और बड़ी डील फाइनल कर ली।

मित्तल परिवार का दबदबा, पूनावाला भी मजबूत हिस्सेदार

नई डील के तहत आदित्य मित्तल और उनके परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी रहने की संभावना है, जबकि अदार पूनावाला के पास लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा रहेगा। बाकी हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास ही रहेगी, जिसमें टीम के मौजूदा मालिक मनोज बडाले भी शामिल हैं।

नए मालिकों ने जताई खुशी, राजस्थान से जुड़ाव बना बड़ा कारण

नए मालिकाना समूह में लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल-भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले बोर्ड का हिस्सा होंगे। लक्ष्मी मित्तल ने इस सौदे पर खुशी जताते हुए कहा कि उनका परिवार Rajasthan Royals से जुड़ा है और क्रिकेट के प्रति उनका प्यार उन्हें इस टीम के और करीब लाता है। उन्होंने बताया कि वे बचपन से क्रिकेट खेलते और देखते आए हैं।

Ravindra Jadeja took the first wicket in the tenth over, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, IPL 2026, Jaipur, May 1, 2026

सलाहकार की भूमिका में रहेंगे पुराने मालिक

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 2008 में करीब 67 मिलियन डॉलर में खरीदने वाले मनोज बडाले अब सलाहकार की भूमिका में टीम से जुड़े रहेंगे। बडाले ने नए निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि मित्तल परिवार और अदार पूनावाला का क्रिकेट के प्रति जुनून, भारत और राजस्थान से जुड़ाव और लंबी सोच टीम के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।

Read More: KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर और एसआरएच की प्लेइंग XI बदली

CSK vs MI: गायकवाड़, कंबोज और कार्तिक के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात, दूसरी बार थमाई हार

CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?