GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव

GT vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। आइए देखते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी है।

iconPublished: 03 May 2026, 06:59 PM
iconUpdated: 03 May 2026, 07:22 PM

GT vs PBKS Toss Update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है, वहीं गुजरात टाइटन्स टॉप-4 में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव भी किए हैं।

GT vs PBKS: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का भी मानना था कि वे भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं।

GT vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव

गुजरात टाइटन्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। निशांत सिंधु आज टीम के लिए डेब्यू कर रहे हैं, जिन्हें शाहरुख खान की जगह मौका दिया गया है। वहीं पंजाब किंग्स ने दो बदलाव किए हैं। टीम में जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाख को शामिल किया गया है, जिन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन और हरप्रीत बरार की जगह ली है।

Image

GT vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियंश आर्या, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग XI): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

Read More: CSK vs MI: गायकवाड़, कंबोज और कार्तिक के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात, दूसरी बार थमाई हार

CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

MS Dhoni: सीएसके के मैच वाले दिन एमएस धोनी डगआउट से भी रहते हैं गायब, क्या है वजह? कोच ने कर डाला खुलासा