CSK vs MI: रोहित शर्मा ने डगआउट से ही बदला मैच, एक इशारे से बाहर बैठे हुए भी दिलाई मुंबई इंडियंस को सफलता

चोट के चलते बाहर चल रहे रोहित शर्मा ने CSK के खिलाफ डगआउट से ही मैच पर असर डाला। उनके एक इशारे पर लिया गया फैसला मुंबई इंडियंस को अहम विकेट दिलाने में कामयाब रहा।

iconPublished: 03 May 2026, 06:25 PM
iconUpdated: 03 May 2026, 06:34 PM

CSK vs MI, Rohit Sharma helped Mumbai Indians from dugout: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए भले ही रोहित शर्मा मैदान पर नजर नहीं आ रहे हों, लेकिन उनका प्रभाव टीम पर अब भी साफ दिख रहा है। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वह प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं, लेकिन हर मैच में डगआउट से टीम को गाइड करते हुए दिखाई देते हैं।

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होने के बाद रोहित को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। शुरुआत में चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक वह वापसी नहीं कर पाए हैं। हालांकि, उनकी क्रिकेटिंग समझ और अनुभव लगातार टीम के काम आ रहे हैं।

CSK vs MI: रोहित के इशारे से बदला मैच का मोमेंटम

इस मुकाबले में संजू सैमसन के आउट होने के बाद भी सीएसके तेजी से रन बना रही थी और मैच का रुख उनके पक्ष में जाता दिख रहा था। इसी दौरान पांचवें ओवर में रोहित ने डगआउट से स्पिनर को लाने का संकेत दिया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने तुरंत इस पर अमल करते हुए अगले ओवर में अल्लाह गजनफर को गेंद थमाई। गजनफर ने चौथी ही गेंद पर सेट बल्लेबाज उर्विल पटेल को बोल्ड कर दिया।

CSK vs MI: आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार

रोहित शर्मा का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। उन्होंने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और इस दौरान टीम को 5 बार चैंपियन बनाया। हालांकि, 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंप दी थी, लेकिन रोहित का अनुभव आज भी टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है।

WhatsApp Image 2026 05 03 At 6 32 07 PM

CSK vs MI: सीएसके ने 8 विकेट से मारी बाजी

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को अंततः 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेपॉक में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई की पारी 11वें ओवर तक मजबूत स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। जवाब में चेन्नई ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (67*) और कार्तिक शर्मा (54*) की नाबाद पारियों की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों के बीच 98 रनों की साझेदारी ने मैच पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

Read More: KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर और एसआरएच की प्लेइंग XI बदली

CSK vs MI: गायकवाड़, कंबोज और कार्तिक के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात, दूसरी बार थमाई हार

CSK vs MI: चेन्नई या मुंबई, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?