KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद को दी 7 विकेट से पटखनी

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से उसी के घर में हराया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 03 May 2026, 07:07 PM
iconUpdated: 03 May 2026, 07:26 PM

KKR vs SRH: अजिंक्य रहाणे की कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में जबरदस्त वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ केकेआर ने जीत की हैट्रिक भी लगाई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के पिछले 5 मैचों के जीत के रथ को रोक दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स 7 अंक के साथ 8वें नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरा नंबर पर हैं।

KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी पारी में विकेटों का पतझड़ देखा। टीम 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। अभिषेक शर्मा सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद ट्रेविस हेड ने आक्रामक अंदाज में 28 गेंदों पर 61 रन बनाए। जिसके चलते उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम के स्कोर पर सिर्फ 8.5 ओवर में 105 रन पर पहुंचा दिया लेकिन इसके बाद पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

KKR vs SRH: केकेआर गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी

टीम ने अपने आखिरी 9 विकेट सिर्फ 60 रन में गंवा दिए, जिसके चलते SRH की टीम सिर्फ 165 रनों तक पहुंच सकी। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वहीं, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा वैभव अरोरा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय ने 1-1 सफलता मिली।

KKR vs SRH: Angkrish Raghuvansh
KKR vs SRH: Angkrish Raghuvansh

KKR vs SRH: अंगकृष रघुवंशी का अर्द्धशतक

टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरूआत तेज रही। फिन ऐलन ने 13 गेंदों पर 29 रन बनाए लेकिन पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने संभलकर खेलते हुए टीम को आसानी से जीत के करीब पहुंचा दिया। रहाणे ने 36 गेंदों पर 43 रन बनाए। वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 47 गेंदों पर 59 रन बनाए। इनके अलावा रिंकू सिंह ने 11 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए, जिसके चलते केकेआर ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को हासिल कर लिया।

Read More: Karthik Sharma: सीएसके को जीत दिलाने के बाद कार्तिक शर्मा ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन? युवा क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा

GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव

CSK vs MI: रोहित शर्मा ने डगआउट से ही बदला मैच, एक इशारे से बाहर बैठे हुए भी दिलाई मुंबई इंडियंस को सफलता