MS Dhoni ने SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले नेट्स में अभ्यास भी किया। इन सारी चीजों के बाद जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है वो ये कि क्या माही आईपीएल 2026 में आज अपना पहला मुकाबला खेलेंगे?
MS Dhoni: जीत की पटरी पर लौटी सीएसके, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी? देखें ताजा अपडेट
Table of Contents
MS Dhoni, CSK vs SRH, IPL 2026: आईपीएल 2026 में फैंस बेसब्री से एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। धोनी ने इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। यहां तक धोनी टीम के साथ ट्रैवेल भी नहीं करते थे। पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी (MS Dhoni) सीएसके टीम के साथ ट्रैवेल करते नजर आए।
धोनी ने इस मुकाबले से पहले नेट्स में साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास भी किया। इन सारी चीजों के बाद जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है वो ये कि क्या माही आईपीएल 2026 में आज अपना पहला मुकाबला खेलेंगे? क्या SRH के खिलाफ मैच में धोनी बल्ला थामे मैदान पर नजर आएंगे?
हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे। उन्होंने भले सीएसके टीम के साथ सफर किया, अभ्यास किया लेकिन वो अभी मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

चोट से उबर रहे धोनी का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी वापसी अब ज्यादा दूर नहीं है। वह 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ या 26 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं।
View this post on Instagram
चोट से परेशान MS Dhoni
एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेले हैं। टूर्नामेंट शुरु होने से पहले CSK ने धोनी की चोट पर अपडेटे देते हुए कहा था कि वो दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे। दो हफ्ते का समय खत्म हो जाने के बाद भी अभी तक थाला की टीम में वापसी नहीं हुई है। सीएसके का पिछला मुकाबला केकेआर के खिलाफ था, जिसमें धोनी की वापसी की उम्मीद थी लेकिन वहां भी CSK ने फैंस को निराश ही किया। हालांकि, चेन्नई ने ये मुकाबला जीतकर सीएसके फैंस के झोली में खुशियां भर दी।
सीएसके की IPL में वापसी
आपको बता दें कि आईपीएव 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई थी। टीम ने एक-दो नहीं बल्कि लगातार तीन मुकाबले गंवाकर हार की हैट्रिक लगाई थी लेकिन फिर इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने वापसी करते हुए पहले दिल्ली कैपिटल्स को पस्त किया फिर केकेआर के खिलाफ भी जीत हासिल की। अब सीएसके का सामना 18 अप्रैल को यानी आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाला है।