‘एक बिहारी सब पर…’ वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली ने दिया खास संदेश,देखें VIDEO

आईपीएल 2026 फाइनल के बाद विराट कोहली और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कोहली ने वैभव को मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा, “एक बिहारी सब पर भारी”, साथ ही उन्हें आलोचनाओं पर ध्यान न देने का खास संदेश भी दिया।

iconPublished: 03 Jun 2026, 10:47 PM
iconUpdated: 03 Jun 2026, 11:34 PM

Virat Kohli motivated Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हुआ, लेकिन खिताबी मुकाबले के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस सीजन के सबसे बड़े सितारों में से एक रहे। ऑरेंज कैप जीतने के साथ उन्होंने कुल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए। फाइनल मुकाबले के बाद जब सभी खिलाड़ी और अवॉर्ड विजेता मैदान पर मौजूद थे, तब विराट कोहली खुद वैभव से मिलने पहुंचे। अब उस बातचीत का पूरा वीडियो सामने आया है, जिसमें कोहली ने युवा खिलाड़ी को खास संदेश दिया।

“एक बिहारी सब पर भारी”, कोहली ने बढ़ाया हौसला

आरसीबी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में विराट कोहली वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मोटिवेट करते हुए नजर आए। कोहली ने उनसे कहा कि यहां से उन्हें और आगे बढ़ना है और जो सफलता मिली है वह उनकी मेहनत और खुद पर भरोसे का नतीजा है। इसी दौरान कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा, “एक बिहारी सब पर भारी, बाकी गेम खत्म”, जिसके बाद दोनों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आलोचनाओं पर ध्यान न देने की दी सलाह

विराट कोहली ने बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को यह भी समझाया कि लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कोहली ने कहा कि कौन क्या बोल रहा है और कैसे बोल रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ता। सबसे जरूरी बात अपनी मेहनत और प्रदर्शन पर भरोसा रखना है। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल कोहली की यह सलाह युवा बल्लेबाज के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

शानदार सीजन के बाद बढ़ी Vaibhav Sooryavanshi की लोकप्रियता

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने पूरे सीजन में लगातार रन बनाए और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने के साथ पांच व्यक्तिगत अवॉर्ड भी जीते। कम उम्र में मिले इस बड़े मंच पर वैभव ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसने उन्हें भविष्य के बड़े सितारों की सूची में शामिल कर दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi with his haul, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, IPL 2026 final, Ahmedabad, May 31, 2026

फाइनल में भी छाए रहे विराट कोहली

वहीं फाइनल मुकाबले की बात करें तो विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी के साथ उनकी बातचीत ने यह भी दिखाया कि कोहली मैदान के बाहर भी युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने में पीछे नहीं रहते।

Read More: IPL 2026 फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान, इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाने की उठाई मांग; सुझाए अहम नीयम